Ganesh Chaturthi 2018 : बप्पा को लगाये 'नारियल बर्फी' का भोग, हो जाएँगे गणपति प्रसन्न #Recipe

हर त्यौहार का अपना ही अलग मज़ा है। इन दिनों हर जगह गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। हर घर में गणपति बप्पा स्थापित किये गये है। ऐसे में रोजाना उनके भोग के लिए नई चीजों को बनाया जा रहा है। भोग के द्वारा बप्पा को प्रसन्न किया जा रहा है। अगर आप भी बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हो तो नारियल बर्फी को जरुर ट्राई कर सकते हो। यह बनाने में बहुत ही सरल है। तो आइये जानते है नारियल बर्फी बनाने की Recipe के बारे में.....

* आवश्यक सामग्री:

- नारियल - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- खोया -1 कप
- सूखा नारियल- 2-3 टेबलस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
- घी - 1,1/2 कप
- दूध - 2-3 टेबलस्पून
- शुगर फ्री - 2-3 टेबलस्पून

* बनाने की विधि:

- एक नॉन स्टिक पैन में 1,1/2 कप घी गर्म कर लें। उसमें 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और महक आने तक भूनें। अब इसमें 1 कप खोया डालकर मिला लें और 2-3 मिनट तक भूनें।

-इसके बाद इसमें 2-3 टेबलस्पून दूध और 2-3 टेबलस्पून शुगर फ्री डालकर मिला लें और 2 मिनट तक पकाएं।

-अब इसमें 2-3 टेबलस्पून सूखा नारियल डालें और 30 सेकंड तक पकाते रहें। फिर इस तैयार मिश्रण को बेकिंग ट्रे में डालें और एक-समान होने तक फैलाएं।

- ट्रे को रेफ्रिजरेटर में लगभग 1 घंटा रखें। फिर ठंडी हुई सामग्री को चौकोर या डायमंड आकार में काटें लें।

- लीजिए आपकी नारियल की बर्फी तैयार है।