मूंगदाल का डोसा: हेल्दी और क्रिस्पी नाश्ते की परफेक्ट रेसिपी

सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाने में मदद करता है। अगर आप कुछ टेस्टी और फुल ऑफ न्यूट्रिएंट्स खाना चाहते हैं, तो मूंगदाल का डोसा आपके लिए एकदम परफेक्ट विकल्प है। यह डोसा न केवल क्रिस्पी बनता है, बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। फाइबर से भरपूर यह नाश्ता वजन घटाने वालों के लिए भी बढ़िया है और इसे किसी भी वक्त खाया जा सकता है। आइए जानें इंस्टेंट मूंगदाल डोसा बनाने की आसान रेसिपी।

मूंगदाल डोसा बनाने की सामग्री और स्टेप्स

पहला स्टेप: दाल का बैटर तैयार करना


1 कप साबुत हरी मूंगदाल लें और उसमें 4 चम्मच चावल डालकर रातभर भिगो दें।
सुबह दाल को धोकर मिक्सी में डालें।
इसके साथ 1 बड़ी हरी मिर्च, अदरक, नमक और हरा धनिया डालें।
थोड़ा पानी डालकर इसे बारीक पेस्ट तैयार कर लें।

दूसरा स्टेप: आलू का मसाला तैयार करना

पैन में 1 चम्मच तेल डालें।
इसमें जीरा, राई, उड़द दाल, करी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च और 1 लंबा बारीक कटा प्याज डालकर हल्का भूनें।
अब नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें।
इसके बाद उबले हुए आलू को फोड़कर मसाले में डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
अंत में नींबू का रस और थोड़ा हरा धनिया डालकर मसाले को अच्छी तरह मिलाएं।

तीसरा स्टेप: डोसा सेंकना

नॉन-स्टिक तवा लें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं।
तवा को हल्का सा पोंछकर पानी के छींटे मारें और फिर बैटर डालकर डोसा की तरह फैलाएं।
जब डोसा नीचे से क्रिस्पी हो जाए, तब तैयार किया आलू का मसाला बीच में भर दें।

अब आपका क्रिस्पी और टेस्टी मूंगदाल डोसा तैयार है! इसे आप मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं। यह डोसा खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और हेल्दी भी है। एक बार जरूर ट्राई करें और अपने नाश्ते को बनाएं खास!