महाराष्ट्र का स्वादिष्ट व्यंजन है 'मिसल पाव', जानें किस तरह बनाए इसे लाजवाब #Recipe

महाराष्ट्र को स्वादिष्ट और चटकारे से भरे भोजन के लिए जाना जाता हैं। यहाँ नके कई व्यंजन पूरी दुनिया में पप्रसिद्द हैं, जैसे कि वडा पाव। लेकिन इसी के साथ ही महाराष्ट्र का मिसाल पाव भी बेहतरीन माना जाता हैं। मिसाल पाव को कोल्हापुरी पाव और उसल पाव के नाम से भी जाना जाता हैं, आज हम आपको इसे बनाने का बेहतरीन और कजवाब तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं 'मिसाल पाव' बनाने की Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 2 कप मटकी/मोठ बीन
- उबला आलू आलू
- 1 मध्यम प्याज
- 2 टमाटर
- 2 बड़े चम्मच अदरक लहुसन पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच इमली का पल्प
- 2 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच राईं
- करी पत्ता
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटाचम्मच लाल मिर्च
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
- तेल आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार

अन्य सामग्री

- 10 पाव ब्रेड
- 1 कप चिवड़ा
- प्याज
- दही कप
- नींबू
- धनिया पत्ती

मिसल पाव बनाने की विधि

- मिसल पाव बनाने के लिए मोठ बीन एक रात पहले पानी में भिगो लें। इसके बाद मोठ को एक सूती कपड़े में बांध लें।
- अब एक कुकर में पानी में मोठ और नमक डालकर उबाल लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें। अब तेल में राई और करी पत्ता डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनते रहे।
- जब प्याज भून जाए तब इसमें हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें बने हुए पेस्ट में उबले हुए मोठ, उबला आलू , इमली का पल्प और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से पका लें।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर 5-10 तक पकाएं। लीजिए तैयार है आपकी स्वादिष्ट मिसल पाव।
- अब आप मोठ लें और उसमें चिवड़ा, प्याज, हरा धनिया और नींबू का रस डाल लें।
- अब इसे गरम-गरम पाव ब्रेड के साथ परोस लें।