हथौड़ी और पेचकस से ही कर डाली इस खतरनाक सीरियल किलर ने 84 महिलाओं की हत्या

अक्सर हमारे सामने कई ऐसे राज का खुलासा होता हैं जो हैरान कर डालता हैं। इतिहास में कई ऐसे सीरियल किलर की कहानी आई हैं जो डराने वाली होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही अनोखे सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने हथौड़ी और पेचकस से ही 84 महिलाओं की हत्या कर डाली थी। यह सिरफिरा सीरियल किलर रूस का हैं और सबसे अलग और सबसे ज्यादा खुंखार है।

दरअसल, मिखाइल पोपकोव नाम का यह सीरियल किलर रूस का एक पूर्व पुलिसकर्मी है। पोपकोव पर 18 से 50 साल की महिलाओं के बलात्कार और हत्या के लिए दो बार मुकदमा दर्ज हो चुका है। पोपकेव ने अधिकतर महिलाओं की हत्या 1992 से 2010 के बीच की थीऔर अभी तक पुलिस के अनुसार हत्याओं की आधिकारिक संख्या 81 है।

इस सनकी हत्यारे की उम्र 56 साल है। एक डरावने वीडियो में इस सीरियल किलर ने एक महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है, जिसे उसने कार्ल मार्क्स स्ट्रीट पर अपने गृह नगर अंगारस्क से उठाया था। वीडियो में उसने जंगल में उस जगह को भी दिखाया, जहां उसने उस महिला की बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। पोपकोव ने एक जासूस से कहा कि उसने उस महिला को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में उस महिला की हत्या कर दी।

पोपकोव से जुड़े इन माामलों को जांच कर रहे प्रमुख जांच अधिकारी लेफ्टिनेंट-कर्नल एवेर्जेचेवस्की ने कहा कि मुझे यकीन है कि पोपकोव ने 200 लोगों की हत्या की होगी। 81 महिलाओं के हत्या का आरोप सिद्ध होने के बाद उसने पुलिस को पीड़ितों की कुल संख्या बताने से इंकार कर दिया है।

साल 2015 में पोपकोव को 22 महिलाओं की हत्या का दोषी ठहराया गया था, लेकिन बाद में उसने 59 और हत्याओं को कबूल किया जिसमें एक पुलिसकर्मी की हत्या भी शामिल है। हालांकि, पुलिस को इन हत्याओं में से तीन हत्याओं के सबूत नहीं मिल पाए। पोपकोव हत्या करने के लिए कुल्हाड़ियों, हथौड़ों, चाकू, पेचकश और कुदाल का इस्तेमाल करता था।