बनाए मेक्सिकन वेजिटेबल 'बरीटो', खुश करे घर में सभी को #Recipe

बच्चो हो या बड़े सभी को कुछ नया खाने का मन रहता है। वैसे तो बाज़ार हर चीज़ मिल जाती है लेकिन वह स्वास्थ्य के हिसाब से सही नही होती है। ऐसे में आप घर पर कुछ नया बनाकर सभी को खुश कर सकती है। जो की स्वाद से भरा होगा और स्वास्थ्य के लिए भी सही होगा। आज हम आपको मेक्सिकन वेजिटेबल 'बरीटो' बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसकी Recipeके बारे में....

* आवश्यक सामग्री:

आटे से बने टॉर्टिलाज- 4 (12 इंच के)
मेक्सिकन राइस- 2 कप (पके हुए)
बीन्स- 1 कप (फ्राइड)
वेजिटेबल्स- 2 कप
आइसबर्ग लेट्यूस- 1/2 कप (कटा हुआ)
मोजरेला चीज- 1 कप
खट्टी् क्रीम- 1/2 कप
पिको डि गैलो- 1 कप

* बनाने की विधि:

-सबसे पहले एक गर्म टॉर्टिला प्लेट में रखें।
- अब इस पर मेक्सिकन राइस, बीन्स, वेजिटेबल मिक्स्चर, ठंडे आइसबर्ग लेट्यूस, मोजरेला चीज, खट्टीै क्रीम और पिको डि गैलो की मोटी पर्त बिछाएं।
-अब टॉर्टिला को सिलेंड्रिकल आकार देकर फोल्ड कर लें। फोल्ड करने के बाद इसके उपर स्टिक लगा दें, ताकि यह खुले नहीं।
- बाकी के बचे हुए टॉर्टिलाज में भी इसी तरह सभी सामग्री भरकर फोल्ड कर लें।
-लीजिए आपके मेक्सिकन वेजिटेबल बरीटो तैयार हैं। आप आप इसे रैन्चरो सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।