मावा मोदक : इस शानदार मिठाई का गणेशजी को भोग लगाने के बाद आप भी लें आनंद #Recipe

गणपति का सबसे मनपसंद भोग है मोदक। लोग गणेशोत्सव के दौरान 10 दिन में तरह-तरह के मोदक बनाकर बप्पा को भोग लगाते हैं। आप भी उनके मनपसंद मोदक का प्रसाद चढ़ाना चाहते हैं तो मावा मोदक शानदार विकल्प है। वैसे भी प्रसाद के रूप में आम तौर पर मावे की मिठाइयों का काफी चलन है। ऐसे में मावा मोदक निश्चित रूप से श्रीगणेश को पसंद आएगा। इस स्वीट डिश को बनाने में ज्यादा जोर भी नहीं आता। भोग लगाने के बाद आप भी इसका आनंद लें। इसे खाने वाला तुरंत समझ जाएगा कि इसमें क्या खास बात है।

सामग्री (Ingredients)

मावा - 400 ग्राम
चीनी - 1/4 कप
हरी इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
केसर - एक चुटकी

विधि (Recipe)

- मावा मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसे गरम कर लें।
- अब इसमें मावा और चीनी डाल अच्छे से दोनों को मिलाएं।
- जब दोनों ठीक से पिछल जाएं तो इसमें केसर मिला दें।
- अब इसे तब तक पकाएं जब तक की यह गाढ़ा न हो जाएं।
- इसके बाद इसमें हरी इलायची पाउडर डालें और फिर थोड़ी देर चलाएं।
- अब गैस बंद कर इसे ठंडा होने दें।
- अब इसे मोदक के सांचे में डालकर मोदक का आकार दें। तैयार है मावा मोदक।