बंगाल स्पेशल पातिशप्ता के साथ मनाए मकर सक्रांति का त्यौहार #Recipe

आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति का शुभ त्यौहार हैं। आज के दिन सूर्य देव की पूजा के साथ ही विभिन्न पकवान बनाए जाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए बंगाल स्पेशल पातिशप्ता बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

बैटर के लिए सामग्री

मैदा - 1/2 कप
दूध - 1 गिलास
सूजी - 4 बड़े चम्मच
चीनी पाउडर - 1 चम्मच
चावल का आटा - 2 बड़े चम्मच
मीठा सोडा - 1/4 छोटा चम्मच

स्टफिंग के लिए सामग्री

मावा - 1 कप या 200 ग्राम
देसी घी - आवश्यकतानुसार
नारियल - 1 कप (कद्दूकस किया)
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
चीनी पाउडर - 4 छोटे चम्मच
केसर - 8-10 रेशे (दूध मे भिगे हुए)
पिस्ता, बादाम व काजू - जरूरत अनुसार (बारीक कटे)

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चावल का आटा, चीनी, सूजी और मीठा सोडा मिलाएं।
- अब इसमें दूध डालकर बैटर बनाएं।
- फिर इसे 15 मिनट तक अलग रख दें।
- अब अलग बाउल स्टफिंग की सारी सामग्री डालकर मिलाएं।
- अगर मिश्रण सूखा लगे तो इसमें 2-3 चम्मच दूध डालकर मिलाएं।
- अब पैन गर्म करके 1 छोटा चम्मच घी गेर्म करके 1 छोटी कटोरी बैटर फैलाएं।
- पेन केक को दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें।
- अब इसे प्लेट में निकाल कर इसमें 1 छोटा चम्मच स्टफिंग भरकर रोल करें।
- लीजिए आपका पातिशप्ता बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें।