लोहड़ी स्पेशल : तिल रेवड़ी के साथ उठाए त्यौंहार का आनंद #Recipe

आने वाली 13 जनवरी को मकर संक्रांति के एक दिन पहले लोहड़ी का त्यौंहार मनाया जाना हैं। पंजाब और हरियाणा में यह त्यौंहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए इस ठण्ड के मौसम में तिल रेवड़ी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसके साथ लोहड़ी का त्यौंहार और आनंदमय बनेगा।

आवश्यक सामग्री

- आधा कप भुना तिल (सफेद)
- एक कप चीनी
- आधा कप पानी
- दो चम्मच कॉर्न सिरप
- एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
- आधा छोटा चम्मच केवड़ा एसेंस
- बेकिंग या सिलिकॉन मैट

बनाने की विधि

- रेवड़ी बनाने के लिए सबसे पहले नॉन स्टिक पैन गरम करने के लिए रखें।
- पैन के गरम होते ही इसमें चीनी और पानी डालकर चलाएं।
- इसके बाद इसमें कॉर्न सिरप मिलाएं।
- लगातार चलाते रहें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए।
- मिश्रण के गाढ़ा होते ही इसमें इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
- खुशबू के लिए केवड़ा एसेंस भी डालें।
- मिश्रण के और भी गाढ़ा होने पर भुना तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें।
- तिल के मिश्रण को थोड़ा ठंडाकर इसे बेकिंग मैट या सिलिकॉन मैट पर फैलाएं।
- जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इसे गूंद लें और छोटे-छोटे गोलाकार में रेवड़ी बना लें।
- अब इसे दोबारा एक प्लेट में रखे सफेद तिल पर रोल कर लें। तैयार है लोहड़ी स्पेशल तिल रेवड़ी।