लौकी ऐसी सब्जी है जो बाजार में 12 महीने मिल जाती है। हालांकि बहुत से लोगों को यह पसंद नहीं होती, लेकिन यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे कई स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं लौकी के जूस की। दिन की शुरुआत अगर इससे हो जाए तो पूरा दिन ऊर्जा से भरा होता है। आप अगर दिल की हेल्थ को लेकर चिंतित हैं तो यह काफी हद तक समस्या दूर करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने में मददगार होता है। इसके अलावा इसके सेवन से पाचन भी सुधारा जा सकता है। इसे बनाना काफी आसान है और यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। आपने अगर अभी इसे आजमाया नहीं है तो कोई बात नहीं। हमारी रेसिपी से आपकी हर मुश्किल हल हो जाएगी। टेस्ट के मामले में भी यह आपको निराश नहीं करेगा।
सामग्री (Ingredients)लौकी – 1
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
काल मिर्च कुटी – 1/2 टी स्पून
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
नींबू रस – 2 टी स्पून
पुदीना पत्ते – 2 टेबल स्पून
ठंडा पानी – 1 ग्लास
नमक – स्वादानुसार
आइस क्यूब्स – 4-5
विधि (Recipe)- सबसे पहले लौकी का छिलका उतार लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
- इसके बाद पुदीना पत्ते को भी बारीक काटें।
- अब मिक्सर ब्लेंडर में कटी हुई लौकी डाल दें।
- इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च, अदरक के टुकड़े डाल दें।
- इसके बाद थोड़ा सा नमक और नींबू का रस भी ब्लेंडर में डाल दें।
- अब ब्लेंडर का ढक्कन लगाकर 2-3 बार मिश्रण को ब्लेंड करें।
- इसके बाद ढक्कन खोलकर ठंडा पानी मिला दें। तैयार है लौकी का जूस।