सेहत से भरपूर होती है 'बादाम-सेब' की चाट, जानें बनाने का आसान तरीका #Recipe

बादाम और सेब का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। क्योंकि दोनों ही चीजो में कई पोषक तत्व होते हैं और ये गुणों से भरपूर होते हैं। जरा सोचिए अगर इन दोनों को मिलाकर कुछ बनाया जाए, तो कैसा रहेगा। जी हाँ, बादाम और सेब को मिलाकर एक अच्छी हेल्दी डिश बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको बादाम-सेब की चाट बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- एक छोटी कटोरी बादाम
- एक हरा सेब
- एक लाल सेब
- चुटकीभर काला नमक
- पुदीने की 4-5 पत्तियां
- एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच नींबू का रस

* बनाने की विधि :

- सबसे पहले हरे और लाल दोनों तरह के सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक कटोरी में बादाम, कटे हुए हरे और लाल सेब, ऑलिव ऑयल और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
- तैयार है बादाम सेब चाट। ऊपर से पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें।
- आप चाहें तो चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
- भिगोए हुए बादाम का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होगा।