Ganesh Chaturthi 2021 : गणपति को लगाए रागी कोकोनट लड्डू का भोग #Recipe

गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व पर गणपति जी के लिए विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं। खासतौर से गणपति जी को लड्डू बहुत पसंद हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए रागी कोकोनट लड्डू बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह गणपति जी को बहुत पसंद आएगा, तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

रागी - 1 कप
नारियल - 1/4 कप
नमक - एक चुटकी
गुड़ - 1/4 कप
भूनी हुई मूंगफली - 1/4 कप
पानी - जरूरतानुसार

बनाने की वि​धि

- एक बाउल में आटा,नमक और पानी छिड़ककर मिलाएं।
- इसे टुकड़ों मे तोड़ कर नारियल मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को 10 से 15 मिनट तक स्टीम करें।
- अब इसे ट्रे में डासकर ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद मिश्रण में गुड़ और मूंगफली डालकर मिक्स लड्डू बना लें।
- आपके रागी कोकोनट लड्डू बनकर तैयार है। इसे भगवान श्रीगणेश को भोग लगा कर सभी को बांटें और खाने का मजा लें।