Ganesh Chaturthi 2021 : बप्पा के भोग में बनाए लाजवाब चना दाल हलवा #Recipe

आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व हैं जिसमें गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना कर उन्हें विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए चना दाल हलवा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो लाजवाब रहेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

चना दाल - 1 कप
चीनी - 1 कप
देसी घी - 4 बड़े चम्मच
पानी - 1 कप
केसर - 1/4 छोटा चम्मच
लौंग पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
बादाम - 10-12 (कटे हुए)
काजू - 10-12 (कटे हुए)
गार्निशिंग के लिए बादाम - 1 बड़ा चम्मच (कटे हुए)

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में दाल और पानी डालकर 2 घंटे के लिए भिगोएं। आप चाहें तो दाल को सीधे कुकर में डालकर 4-5 सीटियां भी लगा सकते हैं।
- अब एक पैन में घी डालकर मीडियम आंच में पिघलाएं।
- दाल को छननी से छान कर पैन में डालकर अच्छे से चलाते हुए भूनें।
- इसे तब तक भूनें जब तक हलवे से घी न हो जाए।
- दाल के गाढ़ा होने या इसमें खुशबू आने पर केसर डालकर मिलाएं।
- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, लौंग, बादाम और काजू डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- करीब 8-10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
- आपका हलवा बन कर तैयार है। इसे प्लेट में निकाल कर बादाम से गार्निश करें उसके बाद गणपति बप्पा को भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप खाएं।