Ganesh Chaturthi 2018 : 'नारियल तिल लड्डू' के भोग से गणपति होंगे प्रसन्न, आसानी से घर पर ही बनाए इस तरह #Recipe

गणेशोत्सव के दौरान गणपति जी को कई तरह के भोग लगाए जाते हैं, जो हम बाजार से लेकर आते हैं। लेकिन गणपति जी को घर पर ही व्यंजन बनाकर भोग लगाया जाए तो इसका विशेष फल मिलता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए नारियल तिल लड्डू Nariyal til ladoo बनाने की Recipe लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से घर पर ही गणपति जी के लिए भोग का व्यंजन बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं नारियल तिल लड्डू Nariyal til ladoo बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :


- 2 कप सफेद तिल
- 1 कप खजूर, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 कप नारियल, कद्दूकस

* बनाने की विधि :


- खजूर को बारीक करके काट लें। एक कढ़ाही में तिल को एक से दो मिनट के लिए भून लें, वह भी मीडियम आंच पर। जब ये गोल्डन कलर के हो जाएं, तो इन्हें निकालकर साइड रख दें।
- एक कढ़ाही में नारियल डालें। अच्छी तरह चलाएं। साथ ही मिक्सी में तिल को कुछ सेकेंड के लिए हल्का पीस लें।
- ध्यान रहे, आपको तिल पूरी तरह पाउडर के रूप में नहीं पीसने हैं।
- एक कोटरी में तिल निकालें। उसमें बारीक कटे खजूर मिक्स करें। साथ ही नारियल पाउडर मिलाएं।
- गोल लड्डू तैयार कर लें। ऊपर से आप लड्डू पर नारियल पाउडर भी डाल सकते हैं।