Ganesh Chaturthi 2018 : गणेशोत्सव में बनाए 'मुरमुरा लड्डू', स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर #Recipe

देखा गया है कि गणेशोत्सव के दौरान भक्तगण गणपति जी को प्रसन्न करने के लिए उनको कई तरह को भोग लगाते हैं और इसके लिए वे रोज नए व्यंजन बनाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मुरमुरा लड्डू Murmura ladoo बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं और बहुत हल्के और लो फैट होने की वजह से यह खाने में स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर होते हैं। तो आइये जानते हैं स्वादिष्ट मुरमुरा लड्डू Murmura ladoo बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 250 ग्राम मुरमुरा
- 750 ग्राम गुड़
- 3 कप पानी

* बनाने की विधि :

- एक पैन में पानी और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघाल लें।
- जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तो आंच को बढ़ा दें और उसमें उबाल आने दें। इसे तेज आंच पर पकाएं।
- इसे जल्दी से मुरमुरे में मिला दें।
- इसे आंच से हटा लें और कुछ देर ठंडा होने दें।
- अगर मिश्रण थोड़ा चिपचिपा लगे तो हाथों में थोड़ा तेल लगा लें और लड्डू बनाएं।
- इन्हें ठंडा होने दें और सर्व करें।