दशहरा स्पेशल : त्योहार पर जरूरी है मीठा, बनाए स्वादिष्ट 'सूजी का हलवा' Recipe

आज दशहरे का दिन हैं और सभी इस दिन अपने पूरे परिवार के साथ पूजा करते हैं। इसी के साथ ही घर में मीठा बनाया जाता हैं और सबका मुंह मीठा कराया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको हमारी परम्परागत व्यंजन 'सूजी का हलवा' बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 1 कप सूजी (Rawa)
- ½ कप घी
- 2 1/2 कप पानी
- 1 कप चीनी
- 10 कटे हुए बादाम
- 10 कटे हुए काजू
- 1/2 चमच इलायची का पाउडर

* बनाने की विधि :

- एक बर्तन में पानी को मध्यम आंच में 3 से 4 मिनट के लिए उबालें और फिर आंच को बंद कर दें।
- अब एक कड़ाई में सूजी को डालें और इसमें घी को मिलाये। इस मिश्रण को मध्यम आंच पर बनने दें।
- जैसे ही घी पिघल जाता है, अब इस मिश्रण को चमचे से मिलाते रहें।
- 8 से 10 मिनट के लिए इस मिश्रण को चमचे से मिलाते रहे जब तक ये मिश्रण भूरे रंग का ना हो जाये।
- जैसे ही मिश्रण भूरा हो जाए, इसमें उबले हुए पानी को धीरे से मिलाये और साथ ही चमचे से मिलाते रहें। (उबले हुए पानी को मिलाते समय सावधानी बनाये रखें।)
- इस मिश्रण को चमचे से अच्छे से मिलाते रहें ताकि मिश्रण में कोई गांठ ना रह जाए।
- जब तक पूरा पानी सोख ना लिया जाए तब तक चमचे से इस मिश्रण को मिलाये।
- जैसे ही पानी की मात्रा कम हो जाती है, अब इसमें चीनी और इलायची के पाउडर को डाल कर मिला लें।
- अब एक पैन लें और उसमे एक चमच घी डाल कर बादाम और काजू को बीच में से काट कर, इस गरम घी में फ्राई कर लें।
- जैसे ही बादाम और काजू भूरे रंग के हो जाते है, इन्हें साइड में रख दें।
- जैसे ही मिश्रण में चीनी पूर्ण तरह से पिघल जाए और यह गाड़ा हो जाए तब इसमें आप फ्राई किये हुए बादाम और काजू को मिला दें।
- अच्छे से मिलाने के बाद, इसे कटोरे में डाल लें।