दशहरा स्पेशल : त्योहार पर ले पकवान का मजा, घर पर ही बनाए 'रवा लड्डू' #Recipe

आज विजयादशमी का त्योहार है, जिसे भगवान श्रीराम की रावण पर जीत के लिए मनाया जाता हैं। आज के दिन सभी ओर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न रावणदहन के रूप में मनाया जाता हैं। ऐसे में घर पर मीठा बनाना तो बनता ही हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'रवा लड्डू' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- रवा/सूजी
- शक्कर
- दूध
- किशमिश
- काजू
- घी

* बनाने की विधि :

- मेवे को छोटे-छोटे टुकडो में काट ले। किशमिश को अच्छी तरह धोये और सूखने दे। थोडा सा घी गर्म करे और उन्हें हल्का सा तले।
- तलने के बाद मेवे को अलग रख दे। अब बड़ी कढाई में घी गर्म करे और सूजी को उसमे धीमी आंच पर तले जब तक की सूजी का रंग हल्का भूरा नही हो जाता।
- होने के बाद उसमे शक्कर और दूध मिलाये और अच्छी तरह हलाते रहे जब तक की मिश्रण चिपचिपा न बन जाये।
- अब मिश्रण में सभी मेवो को मिलाये।
- अब एक बर्तन में तैयार गाढे मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाये, जितने आकार के आपको लाडू चाहिये उतने आकार के आप गोले बना सकते हो।
- अब ठंडे और सूखे होने पर आप उन्हें परोस सकते हो।