Diwali 2021 : बंगाली मिठाई 'संदेश' के साथ घोंले त्यौहार पर रिश्तों में मिठास #Recipe

त्यौहार का सीजन जारी हैं और दिवाली के इन दिनों में सभी अपने रिश्तेदारों और करीबियों से मिलते हैं। इस दौरान सभी का मुंह मीठा कराया जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए बंगाली मिठाई 'संदेश' बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसके स्वाद के साथ त्यौहार पर रिश्तों में मिठास घोली जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 2 टीस्पून नींबू का रस
- 1/3 कप चीनी पाउडर
- 1/4 छोटा टम्मच इलायची पाउडर
- 5-7 केसर धागे
- 1/4 कटोरी पिस्ता, बारीक कटा हुआ

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक गहरे पैन में दूध डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब इसमें उबाल आ जाए तो आंच बंद कर इसे थोड़ा होने दें।
- आधी छोटी कटोरी पानी में नींबू का रस डालें और इसे दूध में डालते जाएं और चम्मच से लगातार चलाते रहें।
- जब दूध फट जाए और इसमें से छेना अलग हो जाए तो नींबू का रस डालना बंद कर दें।
- इस छेने को एक सूती कपड़े में डालकर छान लें। ऊपर से ठंडा पानी भी डालें जिससे इसमें से नींबू की खटास निकल जाए।
- इस कपड़े को अच्छी तरह बांधकर छेने से पानी निचोड़ दें।
- छेने को एक बड़ी प्लेट पर निकाल लें।
- फिर इसे 5-6 मिनट तक धीरे-धीरे मसल लें ताकि इसमें कोई गांठ न रह जाए।
- इसके बाद छेने में चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- मीडियम आंच में एक नॉनस्टिक कड़ाही में छेना डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- आंच बंद करके इसे एक प्लेट पर निकाल निकाल लें।
- ठंडा होने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें, फिर इन्हें हल्का दबाकर एक प्लेट पर रखते जाएं।
- हर संदेश पर एक केसर का धागा और पिस्ता लगाकर गार्निश करें।
- बंगाली संदेश मिठाई तैयार है इसे मजे से खाएं और अपनों को खिलाएं।