दिवाली स्पेशल : 'मलाई वाला कलाकंद', देगा आपको मजेदार स्वाद #Recipe

अधिकाँश घरों में दूश की मलाई से घी बनाया जाता हैं और उस प्रक्रिया में बर्तन में बचे हुए छेने को फेंक दिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि उस बचे हुए छेने से आप सिवली के लिए एक लाजवाब मिठाई बना सकते हैं। जी हाँ, आप इस छेने से कलाकंद बना सकते हैं। अज हम आपको 'मलाई वाला कलाकंद' बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं।

* आवश्यक सामग्री :

- 6 चम्मच घी बनाने के बाद बचा हुआ छेना
- 2 चम्मच दूध पाउडर
- 3 चम्मच चीनी
- 5 पिस्ता
- 5 बादाम
- 5 छोटी इलायची
- 1/2 कप दूध

* बनाने की विधि :

- सबसे पहले कड़ाही में छेना डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर भून लें।
- फिर इसमें चीनी और दूध पाउडर डालकर चीनी के गलने तक चलाते हुए भूनें।
- जब चीनी गल जाए तो इसमें दूध और इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं फिर आंच बंद कर दें।
- एक गहरी तली की थाली को घी लगाकर चिकना कर लें।
- इस थाली में तैयार मिश्रण डालकर फैला लें।
- फिर इस पर बादाम और पिस्ता डालकर हल्के हाथ से दबा दें।
- ठंडा होने के बाद मिश्रण की बर्फी काट लें।
- कलाकंद सर्व करने के लिए रेडी है।