दिवाली स्पेशल : महाराष्ट्र की प्रसिद्द 'भाजनी चकली', जानें बनाने का आसान तरीका #Recipe

दिवाली के त्योहार पर मिठाई के साथ कुछ मसालेदार और चटकीला हो, तो त्योहार का मजा आ जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए महाराष्ट्र की प्रसिद्द मसालेदार 'भाजनी चकली' बनाने की Recipe लेकर आए है, जिसे आप अपने घर पर बड़ी आसानी से बना सकती हैं। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- भाजनी के आटा के लिए
- 1/2 किलो चावल
- 250 ग्राम चना दाल
- 150 ग्राम उरद दाल
- 150 ग्राम मूंग दाल
- 2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 2 टेबलस्पून जीरा पाउडर
- आटे के मिश्रण के लिए
- 2 टेबलस्पून मक्खन/बटर
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- तलने के लिए तेल
- चकली बनाने की मशीन

* बनाने की विधि :

- चावल, चना, उड़द और मूंगदाल को अलग-अलग भिगोकर 5-6 घंटे के लिए रख दें।
- इसके बाद सभी चीजों को निकाल सुखा लें।
- जब ये चारों चीजें सूख जाएं तो कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।
- चावल, चना, उड़द और मूंगदाल को ठंडा होने पर पीस लें।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में 2 कप आटा ले लें।
- इस आटे में मक्खन, नमक, जीरा, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर अच्छी मिला लें।
- आटे को दो हिस्सों में बांट लें। पहले हिस्से में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें। जब इस आटे की चकली बन जाएं तो फिर दूसरे हिस्से का आटा गूंद लें।
- आटे की लोइयां बना लें। एक लोई लेकर चकली की मशीन में डालकर मनपसंद आकार की चकली बनाकर एक प्लेट पर रखते जाएं।
- एक हिस्से आटे की चकली बन जाने के बाद दूसरे आटे की भी चकलियां भी बना लें।
- इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 4-5 चकली डालकर सुनहरा होने तक तल लें।
- तली हुई चकलियों को प्लेट पर निकालते जाएं और बाकी को भी तल लें।
- चकली ठंडी होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रख लें।
- अगर जरूरत हो तो आप बचे हुए आटे से चकली बना सकती हैं। नहीं तो इस आटे को रख लें।