दिवाली स्पेशल : अनोखा स्वाद देता है 'रबड़ी पराठा', जानें बनाने का तरिका #Recipe

दिवाली के त्योहार में कई तरह की मिठाइयाँ बनाई जाती हैं। लेकिन जरा सोचिए की आपके पराठे को मिठाई का तसते दिया जाए तो कैसे रहेगा। जी हां, इसलिए आज हम आपके लिए 'रबड़ी पराठा' बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जिसकी मदद से इसके अनोखे स्वाद का मजा लिया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- 500 ग्राम गेहूं का आटा
- एक लीटर दूध
- 500 ग्राम चीनी
- आधा छोटा चम्मच इलायची का पाउडर
- 10 बादाम (बारीक कटे हुए)
- 5 से 7 केसर के धागे
- 10 पिस्ता (बारीक कटे हुए)
- 10 काजू (बारीक कटे हुए)
- एक छोटा कटोरी नारियल बूरा
- आधा लीटर घी
- पानी

* बनाने की विधि :

- सबसे पहले धीमी आंच में एक कड़ाही दूध डालकर उबलने के लिए रखें।
- जब दूध में उबाल आने लगे तो कड़छी से चलाते हुए गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं।
- जब दूध की मात्रा 1/3 रह जाए, तब इसमें चीनी डाल दें।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, बादाम , पिस्ता, काजू और केसर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- जब दूध में मलाई की गुठलियां पड़ जाएं तो आंच बंद कर दें।
- तैयार रबड़ी को एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दें।
- अब एक दूसरी कड़ाही में घी डालकर गरम होने के लिए रखें।
- जब तक घी गरम हो रहा है तब तक आटा गूंद लीजिए।
- फ्रिज से रबड़ी निकाल लें।
- अब आटे की लोई लेकर एक रोटी बेल लें। फिर दूसरी लोई से रोटी बेल लें।
- अब पहली रोटी पर 2-3 चम्मच रबड़ी डालकर फैलाएं। फिर इस पर दूसरी रोटी रखें और किनारों को मोड़ते हुए पराठा पैक कर लें। आप चाहें तो गुझिया कटर से भी पराठे के किनारों को काट सकते हैं। ध्यान रखें कि रबड़ी पतली नहीं होना चाहिए।
- तैयार पराठे को तेल में डालकर तल लें।
- जब तक पराठा सिंक रहा है तब तक दूसरा पराठा तैयार कर लें।
- पराठे को पलटकर दूसरी तरफ तल लें।
- तैयार पराठे को प्लेट पर निकालें और बीच से काटकर सर्व करें व खुद भी खाएं।