Diwali 2024 : ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट डिश है ओट्स ढोकला, होती है हेल्दी और टेस्टी #Recipe

दिवाली का सीजन है। ऐसे में सबके अंदर उत्साह का संचार है। घरों में अलग-अलग प्रकार के व्यंजन आजमाए जा रहे हैं। वैसे भी किसी भी नई चीज के लिए काफी क्रेज रहता है। आज हम आपको एक ऐसी ही लीक से हटकर डिश ओट्स ढोकला की जानकारी देने जा रहे हैं। आम तौर पर लोग नाश्ते में गुजराती डिश ढोकले को बेहद पसंद करते हैं। बेसन के बाद अब सूजी के ढोकले भी लोकप्रिय हो चुके हैं। क्या आप जानते हैं कि ओट्स से भी बहुत स्वादिष्ट ढोकला बनाया जा सकता है। यह वजन घटाने में भी बहुत मदद करता है। कह सकते हैं कि यह हेल्दी और टेस्टी दोनो है। ओट्स ढोकला बनाने में ज्यादा समय भी खर्च नहीं होता। इसे मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।


सामग्री (Ingredients)

रागी आटा
ओट्स का आटा
उड़द दाल
दही
नमक
लाल मिर्च पाउडर
बेकिंग सोडा या ईनो पाउडर
बारीक हरी धनिया
हरी मिर्च
कद्दूकस अदरक-लहसुन
बारीक गाजर, टमाटर और प्याज (ऐच्छिक)

तड़के के लिए सामग्री

सरसों का तेल
हरी मिर्ची
राई
जीरा
लाल मिर्च
करी पत्ता
बारीक हरी धनिया

विधि (Recipe)

- सबसे पहले उड़द दाल को थोड़ी देर के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर उसे मिक्सी में पीस लें।
- अब रागी और ओट्स के आटे को एक बाउल में मिला लें। इसमें उड़द दाल और दही मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
- आप चाहें तो बैटर को रात में तैयार कर रख सकते हैं। अब पानी मिलाएं और गाढ़ा बैटर तैयार करें।
- सुबह इस बैटर को निकालें और एक बार फिर अच्छे से फेंटें।
- इसमें किंग सोडा या ईनो पाउडर, नमक, बारीक हरी धनिया, हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक-लहसुन, बारीक गाजर, टमाटर और प्याज मिलाएं।
- अब स्टीमर को गरम करें और थाली में तेल ग्रीस कर बैटर फैला दें। आधे घंटे बाद चेक करें कि ढोकला पका या नहीं।
- इसके बाद तेल गरम करें। उसमें राई, हरी मिर्च, लाल मिर्च, करी पत्ता, जीरा का तड़का लगाएं।
- इस तड़के को ढोकला के ऊपर फैला दें। बारीक हरी धनिया और नींबू के रस से गार्निश करें।