चॉकलेट डे पर बच्चो के लिए स्पेशल चॉकलेट एप्पल लॉलीपोप #Recipe

अगर आप बच्चों के लिए कुछ स्पैशल और अलग बनाना चाहती है तो आज हम आपको चॉकलेट और एप्पल के लॉलीपोप बनाने की रेसिपी बताने जा रहें हैं। जिसे खाकर बच्चे खुश भी होगें। जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्रीः-
सेब- 3
चॉकलेट- 280 ग्राम
स्प्रिंकल- गार्निश के लिए
नारियल(कद्दूकस किया हुआ)- गार्निश के लिए
अखरोट- गार्निश के लिए
केरेमल- गार्निश के लिए

विधिः-
*सेब को धोकर काट लें।
* फिर सीख को सभी स्लाइस के बीच लगाएं।
* अब 280 ग्राम चॉकलेट को माइक्रोवेव में 2-3 मिनट तक पिघला लें।
* सेब के स्लाइस को चॉकलेट में डिप करके एक ट्रे में रखें।
* फिर इसे स्प्रिंकल, कद्दूकस किया हुआ नारियल, अखरोट और कारमेल के साथ गार्निश करें।
* अब इसको एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
*चॉकलेट एपल स्लाइस बन कर तैयार हैं। अब इसे सर्व करें