ब्रेड पैनकेक : नाश्ते में जब सामने आ जाती है यह डिश तो इसे देखते ही मचल जाते हैं बच्चे #Recipe

अक्सर लोगों का कुछ अलग खाने का मन करता है। ऐसे में बड़ी समस्या हो जाती है कि ऐसी क्या चीज बनाई जाए जो अलग होने के साथ सबको पसंद भी आए। तो हम आपको बताते हैं एक ऐसी रेसिपी जो हर पैमाने पर खरी उतरेगी। यहां हम बात कर रहे हैं ब्रेड पैनकेक की। वैसे तो यह डिश सबको अच्छी लगती है, लेकिन बच्चों के लिए यह लॉटरी लगने जैसा है। यह नाश्ते में खाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है। बाजार में कई तरह के फ्लेवर्ड पैनकेक मिलते हैं। कुछ लोगों को फ्रूट पैनकेक पसंद होता है। आपके पास घर पर फल नहीं हैं तो आप ब्रेड से भी पैनकेक बना सकते हैं और वो भी बेहद आसान तरीके से। इसे ठंडा नहीं, बल्कि गरमागरम ही खाने का मजा उठाएं।

सामग्री (Ingredients)

दूध - 2-3 कप
ब्रेड स्लाइस - 4
बेकिंग पाउडर - आधा कप
अंडा - 2 से 3
केला - 1
जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक मिक्सी में ब्रेड की सभी स्लाइस को डाल दें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
- अब बाकी की सामग्री जैसे दूध, केला, अंडा, बेकिंग पाउडर, नमक भी ब्लेंडर में डाल दें।
- इससे एक घोल (बैटर) तैयार कर लें। इसे एक बाउल में निकाल दें।
- अब गैस पर पैन रखें। उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ लगा दें।
- धीमी आंच पर एक कलछी भर घोल को डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
- इसे पकने दें। दूसरी तरफ पलट कर भी पकाएं।
- तैयार है ब्रेड पैनकेक। इसके ऊपर शहद या फलों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर भी रख सकते हैं।