इस तरह बनाए 'चीज़ी पिज्जा पराठा', बच्चों को आएगा बहुत पसंद #Recipe

आजकल देखा जाता है कि बच्चों को फास्टफूड बहुत पसंद आता है, खासतौर से पीजा तो बच्चे बहुत चाव से खाते हैं। लेकिन पिज्जा जितना स्वस्दिष्ट लगता हैं उतना ही सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों को ऐसे ही स्वाद का कुछ हेल्दी फ़ूड खिलाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए 'चीज़ी पिज्जा पराठा' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 400 ग्राम आटा
- 100 ग्राम मोजरेला चीज़
- बंद गोभी
- शिमला मिर्च
- बेबी कॉर्न
- आवश्यकतानुसार तेल
- 2 बड़े चम्मच शक्कर
- 2 बड़े चम्मच खमीर
- अदरक
- हरी मिर्च
- काली मिर्च
- हरा धनिया
- स्वादनुसार नमक

बनाने की विधि

- चीज़ी पिज्जा परांठा (cheese pizza paratha) बनाने के लिए सबसे पहले आटा लें। अब आटे में नमक, शक्कर, तेल और ड्राई एक्टिव यीस्ट मिलाकर गुनगुने पानी से गूंथ लें।
- जब आटा गूंथ जाए तब आटे पर तेल (oil) लगा लें। अब इसे 2 घंटे तक गीले कपड़े से ढ़क कर रखें।
- अब एक बर्तन में बंद गोभी, शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न, मोजेरेला चीज, हरी धनिया, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च, नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब पराठे में भरने के लिए आपके पास पेस्ट तैयार है। अब आटे की लोई बनाए और उसमें सब्जियों का पेस्ट भर दें।
- अब इसे पराठे के आकार में बेल लें। अब इस पराठे को कुछ देर के लिए रख दें।
- अब तवे पर तेल गर्म करें , जब तेल गर्म हो जाएं तब पराठे को सेक लें। इसे तब तक सेंके जब तक पराठा दोनों तरफ से सुनहरे रंग का न हो जाए।
- अब इस चीज़ी पराठे को गर्म-गर्म सॉस या चटनी के साथ परोसें।