Chatt Pooja 2022 : छठ पूजा की थाली में शामिल किए जाते हैं हरे चने #Recipe

बिहार और उत्तरप्रदेश में छठ पूजा का विशेष महत्व हैं और यहां यह त्यौहार बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। इस दौरान छठ पूजन किया जाता हैं और थाली तैयार की जाती हैं। पूजा की थाली में कई चीजें शामिल की जाती हैं, जिसमें से एक हैं हरे चने। माना जाता हैं कि हरे चने के बिना छठ पूजा की थाली अधूरी हैं। आज हम आपके लिए स्वादिष्ट हरे चने तैयार करने का तरीका लेकर आए हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 300 ग्राम हरे चने भिगोए हुए
- 1 चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर|
- आधा चम्मच मिर्च पाउडर
- 3-4 हरी मिर्च
- आधा चम्मच जीरा पाउडर |
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच देसी घी फ्राई करने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले कढ़ाही को गैस पर चढ़ा दें। मीडियम आंच पर 2 बड़े चमम्च देसी घी को गर्म करें। घी गर्म होते ही सामग्री अनुसार साबुत जीरा तड़काएं। जीरा के बाद आपको हरी मिर्च को बारीक काटकर डालना है। जब हरी मिर्च तल जाए तो ऊपर से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक मसाला पका लें। जब मसाला पकने लगेगा तो खुशबू आने लगेगी तो ऊपर से भिगोए हुए चने डालकर फ्राई कर लें।

अब आपको स्वादनुसार नमक डालना है। अच्छे से मिक्स करने के बाद ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाना है। बीच-बीच में इसे चेक करते रहें ताकि यह कढ़ाही में नीचे लगे ना। करीबन 10 मिनट बाद आपके चने अच्छे से फ्राई हो जाएंगे। अब ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर 5 मिनट के लिए चनों को फ्राई कर लें। इसके बाद आपके फ्राइड चने पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। ऊपर से हरे धनिये से गार्निश करके सर्व करें।