सुप्रभात! अगर जल्दी में हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता बनाना हो तो कांदा पोहा इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता। बच्चे हों या बड़े, सभी पोहा के दीवाने होते हैं। यह हल्का, आसानी से पचने वाला और स्वाद में लाजवाब होता है। खासतौर पर मराठी कांदा पोहा अपने प्याज के फ्लेवर के कारण लोगों को बहुत भाता है। और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे सिर्फ 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है।
तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीकासामग्री तैयार करेंपोहा (सामान्य मोटे आकार का) – 2 कप
प्याज (कांदा) – 1 बड़ा
हरी मिर्च – 1-2
हरा धनिया – 2-3 चम्मच
मूंगफली – 2 चम्मच
सरसों का तेल – 2 चम्मच
जीरा – 1/2 चम्मच
करी पत्ता – 5-6 पत्ते
हल्दी – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चीनी – 1/2 चम्मच
नींबू – 1/2
स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
स्टेप 1: पोहा तैयार करेंपोहे को 2-3 बार पानी से धोकर छन्नी में रखें। इससे पोहा का अतिरिक्त पानी निकल जाएगा और वह फूलकर मुलायम और खिला-खिला बन जाएगा।
स्टेप 2: सब्जियां काटेंप्याज को लंबाई में पतला काटें। हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें। मूंगफली को ड्राई रोस्ट कर लें या चाहें तो पोहा बनाते समय तेल में हल्का फ्राई कर सकते हैं।
स्टेप 3: मसाला भूनेंएक कड़ाही में 2 चम्मच सरसों का तेल गरम करें। इसमें जीरा और राई डालकर चटकाएं। फिर मूंगफली डालकर हल्का भूनें। इसके बाद प्याज और करी पत्ता डालें और प्याज को हल्का सा भूनें। हरी मिर्च और हल्दी डालकर मिक्स करें।
स्टेप 4: पोहा मिलाएंअब पोहा डालें और उसमें नमक और चीनी डालकर धीरे-धीरे मिक्स करें। ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालकर हल्का हिलाएं। 2 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाएं।
परोसें और स्वाद बढ़ाएंअब आपका सॉफ्ट और खिला-खिला कांदा पोहा तैयार है। इसे तुरंत गर्मागर्म परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ी आलू भुजिया या sev डालकर क्रंची टच भी दे सकते हैं।
बस, 10 मिनट में तैयार यह पोहा आपके नाश्ते को बना देगा सुपरफास्ट, स्वादिष्ट और हेल्दी।