चाय के साथ चटपटा नाश्ता - बेसन के सेव, ये हैं बनाने की आसान विधि #Recipe

चाय के साथ सेव नमकीन का स्वाद लाजवाब लगता है। अधिकतक लोग नमकीन खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप बाजार की नमकीन नहीं खाना चाहते तो आप घर पर भी बड़े आराम से हेल्दी नमकीन बना सकते है। बेसन के सेव आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं बेसन सेव नमकीन बनाने की विधि...

सामग्री Besan Sev Ingredients

बेसन - 250 ग्राम
अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
पिसी काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
पिसी लौंग - 4 - 5
पिसा हींग - 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
आवश्यकतानुसार खाने वाला सोडा
तेल (आधा कप)
स्वादानुसार नमक

बेसन के सेव बनाने का तरीका (Besan sev Method)

- बेसन के सेव बनाने के लिए सबसे पहले आप बेसन को किसी बर्तन में छान लें, फिर बेसन में तेल नमक, पिसी काली मिर्च, लाल मिर्च, पिसी लौंग, जीरा, अजवायन, और हींग मिलाकर गुनगुने पानी से बेसन को नर्म गूंद लें।
- बेसन को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दें।
- अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करें, फिर सेव नमकीन वाली मशीन में अपने अनुसार सेव नमकीन की जाली लगाकर तैयार बेसन को मशीन में भर लें।
- उसके बाद हाथों से सेव नमकीन वाली मशीन को दबाते हुए जाली से निकलते बेसन को तेल में ऊपर से डालकर हल्का ब्राउन फाई करें।
- बेसन की सेव नमकीन तैयार है अब इसे चाय के साथ खाएं।