मिलेगा स्वाद का चटकारा 'आम पना' से, जाने इसको बनाने की आसान विधि #Recipe

अक्सर भोजन करने के बाद या दिन में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले पेय पदार्थ की जरूरत होती हैं। इसके लिए आम पना सबसे बढ़िया पेय हो सकता हैं। इसलिए आज हम आपको आम पना बनाने के दो तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको स्वाद का चटकारा प्राप्त होगा। तो आइये जानते हैं घर पर ही आम पना बनाने की Recipeके बारे में।

* आवश्यक सामग्री :


- कच्चे आम 4
- चीनी 150 ग्राम
- पुदीने की पत्तियां 12-15, बारीक काट लें
- भुना जीरा पाउडर 2 बड़ा चम्मच
- काला नमक 1 बड़ा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- पानी 4+2 गिलास
- प्रेशर कूकर

* बनाने की विधि :

- आम पना को दो विधि से बनाया जा सकता है।
- पहली विधि में आम को भूनना होता है।
- इसके लिए 4-5 कंडे/उपलों को आग लगाकर दहका लें।
- जब आग दहक जाए तो इसकी आग में आम डालकल अच्छी तरह भून लें।
- जब आम का ऊपरी छिलका जल जाए तो आग से निकाल कर ठंडा कर लें।
- अगर भूनने की व्यवस्था नहीं है तो आम को उबाल सकते हैं।
- इसके लिए प्रेशर में आम और 2 गिलास पानी डालकर मीडियम आंच में रखकर 4 सीटी लगा लें।
- कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद आम को निकाल ठंडा होने दें।
- इसके बाद भुने हुए या उबले हुए आमों के छिलके उतार कर एक बड़े बर्तन या बाउल में इनका गूदा निकाल लें। - गूदा निकालकर गुठली अलग कर दें।
- अब गूदों में 4 गिलास पानी, चीनी, स्वादानुसार नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह घोल लें।
- इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां डालकर फिर से घोल लें।
- तैयार है आम पना। इसे पीएं और पिलाएं।
- तैयार आम पना को 2-3 दिन तक फ्रिज में या ठंडी जगह पर रख सकते हैं।
- चटखारापन लाने के लिए आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा चाट मसाला भी डाल सकते हैं।