लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं दुनिया के ये 5 सबसे रंगीन शहर, छुट्टियों में ले अपनी लाइफ का मजा

जैसे हर घर कुछ कहता है, वैसे ही हर शहर भी कुछ कहता है। कहते है जो आंखों को भाता है, वहीं मन को पंसद भी आता है। यह बात काफी हद तक सच भी है। इंसान को वहीं चीज पसंद आती है, जो उसकी आंखों अच्छी लगती है। ऐसे ही दुनिया में कई घूमने-फिरने के लिए खूबसूरत प्लेस है, जो पहली नजर में ही हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। आज हम आपको बताने जा रहे है देश के उन बेहद खूबसूरत शहरों के बारे में, जिसे देखकर आपका मन भी वहां जाना जरूर करेगा। वैसे तो हम जब भी कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं तो हम ऐसी जगह जाते हैं जहां के नजारे बेहद खूबसूरत हो। लेकिन अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो आइये आपको बताते हैं कुछ ऐसे शहरों के बारे में जो दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर माने जाते हैं। आप भी यहाँ घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। इन सबसे खूबसूरत शहरों के बारे में जानकर आप खुद को यहाँ जाने से नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए जानते है इन शहरों के बारे।

* वेलप्रासो, चिली :
चिली का वेलप्रासो शहर दुनिया के खूबसूरत शहरों में सबसे अव्वल है। यहां का रिहायशी इलाका बेहद करीने से सजा हुआ है। सभी मकान अलग-अलग रंगों से रंगे हैं, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इस शहर को ‘ज्वैल ऑफ पैसिफिक’ भी कंहा जाता हैं। समुद्र किनारे पहाड़ियों पर बसे होने की वजह से यहां का पूरा नजारा लिया जा सकता है।

* बो-काप, साउथ अफ्रीका :
साउथ अफ्रीका में बसा बो-काप शहर देखने में काफी सुंदर और आकर्षक है। इस शहर में बने मकानों को मलय क्वार्टर का नाम भी दिया गया है। जहां इस शहर के लगभग सभी मकानों को अलग-अलग रंगों से रंगा हुआ है वहीं यहां आपको घर के आस-पास रंग-बिरंगे फूले लगे दिखाई देंगे।

* वियना, ऑस्ट्रिया :
ऑस्ट्रिया के वियना शहर है जो यूरोप के राजाओं का गढ़ था। यहां राजा अपने सभी ऐशो आराम फरमाते थे। वहां के राजाओं के इन ऐशो-आराम के उदहारण देखने हैं तो इस शहर में जरूर जाएं। यहाँ के केक काफी मशहूर हैं जिनका मजा यहाँ के कैफ़े में बैठकर लिया जा सकता है जिसका स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

* जोधपुर, भारत :
यह भारत के जोधपुर शहर कों ‘ब्लू सिटी’ भी कहतें हैं। पूरा शहर नीले रंग में हैं। यहा के लोंगों का कहना है की नीला रंग शुभ हैं और गर्मी से भी बचाता है।

* व्रोक्ला, पोलैंड :
पोलैंड का व्रोक्ला शहर प्राचीन इमारत अौर संस्कृति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता हैं। यूरोपीय वास्तुकला पर आधारित मार्केट स्क्वेयर की प्राचीन इमारतें रंग-बिरगें रंगों में अौर भी सुंदर दिखतें हैं।