इन टिप्स की मदद से गहरी रचेगी हाथों पर लगी मेहंदी, त्यौंहार पर मिलेगा निखार

त्यौंहार का सीजन चल रहा हैं और भारतीय महिलाएं त्यौंहार पर मेहंदी लगाकर शगुन करती हैं। मेहंदी लगाते समय महिलाओं के चहरे पर एक अनोखी मुस्कान होती है। यह मुस्कान तब और बढ़ जाती हैं जब ये मेहंदी हाथों पर अच्छी रचती हैं और नहीं रचने पर उदासी होने लगती हैं। ऐसे में आपको भी जरूरत हैं कुछ उपायों को करने की ताकि आपके हाथों की मेहंदी में निखार आए त्यौंहार को स्पेशल बनाया जा सकें। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिनकी मदद से मेहंदी अच्छे से रचेगी और निखार मिलेगा।

- मेंहदी के रंग को गाढ़ा बनाने के लिये नींबू के रस और चीनी को हल्‍का गरम कर के ठंडा करें। मेंहदी लगाने के बाद जब वह सूखने लगे तब उस पर इस घोल को रूई के फाहे मे भिगो कर उस पर बार बार लगाएं।

- हर 30 मिनट के बाद ब्‍लो ड्रायर से अपनी हथेलियों कि मेंहदी को सुखाती रहें। जब मेंहदी पूरी तरह से सूख जाए तब उसे रगड़ कर छुड़ा दें।

- मेंहदी लगाने से पहले अपने हाथों या फिर उस हिस्‍से को टोनर या एस्‍ट्रीजन से अच्‍छे से साफ कर लें जिससे उस पर से अत्‍यधिक तेल निकल जाए।

- खूब गाढ़ी मेंहदी लगाएं। मोटी लकीर त्‍वचा के अंदर तक समा जाती है और कई दिनों तक रंग टिका रहता है।

- मेंहदी को लगाने के बाद ज्‍यादा से ज्‍यादा घंटों तक हाथों पर रखें। वह जितनी देर तक हाथों पर रहेगी उतना ही रंग हाथों पर चढ़ेगा।

- 24 घंटो तक साबुन का प्रयोग न करें।