दाग-धब्बों ने कर दिए कई कपड़े ख़राब, इन आसान तरीकों की मदद से करें इनका सफाया

कपड़े न सिर्फ हमारे शरीर का आवरण है बल्कि इनसे हमारे व्यक्तित्व की पहचान भी होती है। अक्सर ही कई बार जाने अनजाने में हमारे पसंदीदा कपड़ो पर चाय या इंक का दाग या धब्बा लग जाता है। जिससे हम हमारे पसंदीदा कपड़ो को नही पहन पाते है। इन दागो से छुटकारा पाने के लिए हम बहुत प्रयास कर लेते है। लेकिन फिर भी यह दाग नही निकल पाते है। ऐसे में आज हम आपको घरेलू नुस्खे बतायेंगे जिनकी मदद से आप अपनी पसंदीदा कपड़ो पर दाग धब्बे को आसानी से छुड़ा पाएंगी, तो आइये जानते है इस बारे में.....

* अगर कपड़ों पर चाय गिरी है तो उसे गुनगुने पानी में भिगो दें। फिर इसपर डिटेरजेंट लगा कर 5 मिनट रखें और थोड़ा रगड़ें। फिर इसे पानी से धोएं।
* विनेगर भी कपड़ों पर से दाग मिटाने का अच्छा तरीका है। 1 चम्मच विनेगर को एक कप पानी में मिला लें। अब इस मिक्सचर को दाग पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। दाग आसानी से साफ हो जाएगा।

* चाय के दाग को निकालने में नमक भी काफी कारगर है। सुनने में थोड़ा अजीब हो लेकिन चाय के दाग वाली जगह पर नमक लगाकर रगड़ने दाग आसानी से चला जाएगा। नमक को दाग पर डाले और सुखने न दें। फिर बाद में इसे धो लें।

* अगर चाय या इंक के दाग जिद्दी है तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छे से रगड़ें और आधा घंटा ऐसे ही रहने दें। ऐसा करने से पाउडर चाय सोख लेगा और दाग आसानी से गायब हो जाएगा।