Navratri 2019: इस तरह करें घर की सजावट, मिलेगा नया लुक

नवरात्रि का त्यौंहार चल रहा हैं और इन नौ दिनों में सभी अपने घरों में मातारानी की पूजा करते हैं। हांलाकि आजकल लोग अपनी व्यस्तता के चलते नवरात्रि में घर को सजाने में असमर्थ रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने घर को सजा सकते हैं और वो भी कम समय में। इन टिप्स की मदद से आपका घर नवरात्रि के दिनों में बेहद आकर्षक दिखेगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

गैर जरूरी चीजें हटाए

घर में जो भी गैर जरूरी चीजें जमा हैं, उन्हें हटा दें। अक्सर हम उन चीजों के लालच में फंसे रहते हैं, जिनकी हमें कभी जरूरत ही नहीं पड़ती। जबकि ऐसी चीजें बेवजह घर में स्पेस घेरे रहती हैं।

रंगोली

नवरात्रों में माता का घर में स्वागत करने और उन्हें विराजमान करने के लिए आप रंगोली बना सकती हैं। हालांकि मार्केट में बने-बनाएं रंगोली स्टीकर मिलते हैं लेकिन रंगोली कलर्स और लकड़ी के बुरादे या मोटे अनाज से बनाई हुई रंगोली ही पवित्र और शुभ मानी जाती है।

फूल और फूल मालाएं

अपने घर को ताजे-फूलों और फूल मालाओं से सजाएं। आप पारंपरिक लटकन भी अपने घर के लिए ला सकते हैं। ये कांच, कड़े, मोतियों और सीप्स से बनी हो सकती हैं। आप अपनी पसंद के डिजाइन ले सकते हैं। वैसे इस समय पर राजस्थानी और गुजराती लटकने ज्यादा पसंद की जाती हैं। क्योंकि ये कहीं अधिक कलरफुल होती हैं। घर के लिए बंदरवाल जरूर खरीदें या आम के पत्तों से बनाएं।

रंग-बिरंगा कलश

आप अपने घर के लिए मिट्टी के बने और शीशे तथा लेस से सजे कलश लेकर आएं। इनमें पानी भरकर घर के मंदिर में माता के पास रखें और चाहें तो घर के मेन गेट के लिए दो बड़े कलश खरीद सकती हैं। इन्हें दरवाजे के दोनों तरफ रखें और इनके ऊपर आम की पत्तियां, नारियल के साथ साजएं।