इन तरीको की मदद से करे घर में रखे गैस चूल्हे को साफ़ और पाये जिद्दी चिकनाई से छुटकारा

खाना बनाना जितना सरल होता ही उतना मुश्किल गैस के चूल्हे को साफ़ करना होता है। तेल चिकनाई की वजह से गैस चूल्हा बहुत गंदा सा नजर आने लगता है। पहले के लोग खाना बनाने में चूल्हे या सिगड़ी का उपयोग किया करते है जिनकी सफाई करना कोई मुश्किल काम नही था पर आजकल सभी घरो में गैस पर ही सभी कामो किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बतायेंगे जिनकी मदद से आप घर पर ही गैस चूल्हे को साफ़ कर सकते है। तो आइये जानते है इस बारे में...

* अमोनिया

आपको सबसे पहले चूल्हे के बर्नर को हटाना है और इन्हें एक जिप वाले बैग में रख देना है। इस बैग या पाउच में आपको अमोनिया डालकर रात भर छोड़ देना है। अगली सुबह आपको उस पाउच से बर्नर को निकाल लेना है और आप देखेंगी कि बर्नर पूरी तरह से साफ और चमकदार हो गया है।

* उबला हुआ पानी

इस विधि में आपको किसी भी तरह के केमिकल के उपयोग की आवश्यकता नहीं है। आपको बस इतना करना है कि गैस की पूरी सतह पर उबलते पानी को डाल दें। ऐसा करने के बाद, पानी को तब तक रहने दें जब तक कि यह कमरे के तापमान तक ठंडा ना हो जाए। इसके बाद आप देखेंगी कि ज़्यादातर गंदगी और तेल साफ हो गए हैं।

* नमक और बेकिंग


सोडा इसके लिए आपको एक चम्मच पानी, एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नमक को मिलाकर पेस्ट बना लेना है। ये ध्यान रखें कि सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें एक कपड़ा या स्पंज डालें और उससे गैस की सफाई करें।

* सफेद सिरका

यहां आपको एक स्प्रे बॉटल की जरूरत पड़ेगी, जिसमें आप एक तिहाई सफेद सिरका और दो तिहाई पानी भर दें। सिरका की अम्लता स्टोव से सभी तरह के दाग हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आपको बस इतना करना है कि खाना बनाने के तुरंत बाद गैस पर इस स्प्रे बॉटल में भरे मिश्रण को छिड़कना है और इसे कुछ मिनट तक छोड़ देना है। इसके बाद, आप स्पंज की मदद से स्टोव को आसानी से साफ कर सकती हैं।