इस तरह करें अपनी जींस की देखभाल, चलेगी सालोंसाल

जींस को घर पर धोना काफी कठिन कार्य होता है। वह इसलिए क्‍योंकि इसको धोने पर बहुत जल्‍द रंग फेड हो जाता है और मटीरियल भी खराब हो जाता है। ज्‍यादातर लोग इसे ड्रायक्‍लीन करवाने के लिए दे देते हैं पर इसमें खर्चा भी होता है और समय भी जाता है। इसलिए आज हम आपको इसे घर पर ही बिना रंग गवाए और इसकी स्‍ट्रैच को बरकरार रखते हुए इसे धोना बताएगें।

नमक के प्रयोग से साफ करें जींस

एक बाल्‍टी में पानी भरे और उसमें 1 चम्‍मच नमक डालें। फिर उसमें जींस डालिये और एक घंटे तक के लिये छोड़ दीजिये।अब जींस को पानी से निकालिये और या तो वॉशिंग मशीन से धो लीजिये या फिर हाथों से। कपड़े को बिल्‍कुल भी ना रगडे़ वरना वह लूज होना शुरु हो जाएगा। जींस को साफ करने के लिये साधारण सर्फ का प्रयोग कीजिये। फिर जब तक झाग समाप्‍त ना होने लगे तब तक उसे बहते हुए पानी से धोएं। फिर जींस को बाहर धूप में सुखाने के लिये उसे अंदर से बाहर पलट लीजिये और फिर सुखाइये। इससे जींस का कपड़ा खराब नहीं होगा।

मशीन को कहें नो

अगर आप अपनी जींस को वॉशिंग मशीन में धोते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही बदल दें। हम सबकी आदत है कि हम कुछ भी पहनने के बाद उसे तुरंत मशीन में डाल देते हैं, लेकिन जींस को कम से कम धोने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप इसे धो भी रहे हैं तो मशीन में तो बिल्कुल भी न डालें। आप इसे मशीन में धोने के स्थान पर हाथों से वॉश करके सूखने के लिए डाल दें। अगर किसी वजह से आपको मशीन में जींस धोनी पड़ जाए तो मशीन को हमेशा जेंटल मोड पर ही रखें।

बिना मशीन के जींस धोने का तरीका

कुछ लोगों का मानना है, कि मशीन के बिना जींस साफ नहीं धोई जा सकती, पर ऐसा नहीं है। अगर आपके पास वॉशिंग मशीन की सुविधा नहीं है, तो आप सही तरीका जानकर हाथ से भी आसानी से जींस धो सकते है। हाथ से जींस धोने के लिए सबसे पहले जींस को सिंक या टब में धोएं। हाथ से डेनिम को धोना इसके रंग को संरक्षित कर सकता है। अब पहले एक टब को ठंडे या गुनगुने पानी से भरें। इसके बाद इसमें सौम्य डिटर्जेंट मिलाएं। अब जींस को उल्टा करें और टब में कम से कम 45 मिनट तक भीगने दें। अब पानी निथारने के लिए जींस को चलते पानी के नीचे रखें और सूखने के लिए लटका दें।

जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोना


जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आप जिस कपड़े के साथ जींस धो रहे हों वो रंग छोड़ता हो। वरना आपकी जींस खराब हो सकती है। जींस को हाथ से धोना ही सबसे अच्छा रहता है। इसके साथ ही जींस को बहुत अधिक नहीं धोना चाहिए वरना इसका रंग बहुत जल्दी फीका पड़ जाएगा।