शॉपिंग में आसानी से कर सकती है आप बचत, आइये हम बताते है इसके बेहतरीन ट्रिक्स

शॉपिंग का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले महिलाओं की याद आती है क्योंकि महिलाओं को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। हर महिला की चाहत होती है कि जब भी वह शॉपिंग करने जाए तो कम रकम में अधिक से अधिक चीजों की खरीददारी कर सकें और इसके लिए महिलाऐं मूल-भाव भी करती है। इसलिए आज हम आप महिलाओं के लिए कुछ ऐसे शॉपिंग ट्रिक्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपनी शॉपिंग कम पैसों में कर पाएंगी और एक बड़ी बचत करेंगी। तो आइये जानते है इन शॉपिंग ट्रिक्स के बारे में।

* सबसे पहले लिस्ट बना लें


सबसे पहले उन चीजों को एक डायरी पर लिख लें, जो आपको खरीदनी है। उन चीजों की क्वॉन्टिटी भी जरूर लिखें। यह न हो कि चाहिए दो ड्रेस और आप खरीदकर ले आएं चार ड्रेस। लिस्ट में चीजों को प्रेफरेंस के बेस पर खरीदें। अगर सारी चीजें न खरीद पाएं, तो जरूरी चीजें लें। चीजों पर कितना खर्च होगा उसे काउंट करें और उसमें से 25 प्रतिशत कम कर दें। खास ख्याल रखें कि अब जो खर्च आया है, उसी पर टिके रहें। आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे? तो इसके लिए ध्यान रखें उन दिनों चल रही सेल व ऑफर्स पर। ऐसी चीजें बजट को कम करेंगी।

* ऑनलाइन देखे प्राइस

आपको जो सामान या चीज खरीदनी हो, उसकी जानकारी के लिए आप वेबसाइट जरूर चेक करें। इंटरनेट पर आपको अलग-अलग ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स की कीमत भी पता चल जाएगी। इससे आप यह भी जान पाएंगी कि कहां कौन-सा रेट चल रहा है। कौन-सी कंपनी क्या ऑफर दे रही है और कितना?

* शॉपिंग के लिए जगह डिसाइड करें

शॉपिंग किस मार्केट से करनी है, यह पहले डिसाइड कर लें। जगह ऐसी चुनें, जहां रीजनेबल प्राइस में अच्छी चीज मिल सके। अगर आप प्लानिंग करके नहीं चलेंगी तो आप केवल एक दुकान से दूसरी दुकान पर घूमती रह जाएंगी। और आखिर में जो मिलेगा उसे खरीद लेंगी। इससे समय तो खराब होता ही है, पैसे भी वेस्ट होते हैं। सबसे अच्छा तो यह है कि उन जगहों की लिस्ट बना लें, जहां आपकी पसंद का सामान सही प्राइस में मिलता हो। उसके बाद उन जगहों में से एक को फाइनल कर लें और वहीं शॉपिंग करें।