मक्खियाँ फैलाती है बीमारियाँ, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

बढ़ते तापमान के साथ ही ठण्ड में कमी आई है जिसकी वजह से घरों में मक्खियाँ आने लगी हैं। ये मक्खियाँ घर में खाने की वस्तुओं पर बैठकर उन्हें दूषित करती है, जिसकी वजह से घर में बीमारियाँ फैलने लगती हैं। ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि घर से मक्खियों को जल्द दूर किया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आपको मक्खियों से छुटकारा मिल जाएगा। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

* तेल की मदद से


ऐसे कुछ तेल भी हैं, जिनका यूज मक्खियां भगाने के काम आता है। नीलगिरि, लेमन ग्रास तथा पुदीने के तेल से मक्खियां दूर भागती हैं। यदि आप इन तेलों में से किसी एक को भी कुछ मात्रा में अपने घर या किचेन में छिड़कती हैं तो उस स्थान की मक्खियां तुरंत भाग जाती हैं।

* तुलसी का पौधा

वैसे तो तुलसी के पौधे को एक औषिधीय पौधे के रूप में ही जाना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि यह सिर्फ अपने औषधीय गुणों के कारण ही प्रसिद्ध नही है बल्कि यह पौधा आपके घर से मक्खियों को दूर रखने में भी बहुत सहायक साबित होता है। इस पौधे को आप अपने घर में लगाएं, इससे आपके घर मक्खियां नहीं आ पाएंगी। तुलसी के पौधे के अलावा आप लैवेंडर, गेंदे तथा टकसाल के पौधे को भी लगा सकती हैं।

* सेब तथा लौंग का प्रयोग

इसके लिए आप पहले एक सेब लें तथा उसमें 10 से 12 लौंग दबा दें। अब इस सेब को आप उस स्थान पर रख दें जहां मक्खियां सबसे अधिक संख्या में रहती हैं। आप देखेंगी कि मक्खियां दूर भाग रहीं हैं। असल में मक्खियां लौंग की खुशबू को बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं।

* खीरे का करें प्रयोग

आप जहां भी कूड़े का डब्बा रखती हैं। वहां मक्खियां अंडे दे देती हैं। जिसके कारण आपके घर में मक्खियों की संख्या निरंतर बढ़ती रहती है। यदि आप अपने कूड़े के डिब्बे के ऊपर खीरे का टुकड़ा रख देंगी तो वहां मक्खियां अंडे नहीं दे पाएंगी क्योंकि वे खीरे से दूर भागती हैं।