कुशन बनाता हैं आपके आशियाने को खूबसूरत, यहां से ले डिज़ाइन और फैब्रिक्स के आईडिया

अगर आपको अभी थोड़ी देर पहले ही खबर मिली है कि आपके घर कोई ख़ास मेहमान आने वाले हैं, तो सबसे पहले आप अपने घर के मेकओवर के भागेगी। कम समय में घर को सूंदर दिखाने के लिए सुन्दर और साफ़ बेडशीट और डिज़ाइनर कुशन्स का होना जरूरी है। कुशन को सलीके से जमकर आप कुछ ही मिनटों में अपने कमरे की खूबसूरती को बड़ा सकती है। आइये हम आपको बताते है कुशन के अलग-अलग डिज़ाइन और फैब्रिक्स के बारे में-

वेल्वेट कुशन

रिच लुक चाहती हैं, तो नॉर्मल कुशन के बदले वेल्वेट के कुशन का चुनाव करें। ये घर को क्लासी लुक देते हैं और इनके इस्तेमाल से मेहमानों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।
लिनेन कुशन

अगर आप घर में ज़्यादा तामझाम नहीं चाहती हैं और आपका बजट भी ज़्यादा नहीं हैं, तो लिनेन के कुशन आपके घर के परफेक्ट हैं।

सिल्क कुशन

पारंपरिक चीज़ों से प्यार करनेवालों के लिए सिल्क के कुशन से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता। हां, ये बात अलग है कि इन्हें मेंटेन करने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

राउंड शेप कुशन

अगर सिंपली घर का मेकओवर करना चाहती हैं और आपको ज़्यादा बदलाव पसंद नहीं है, तो राउंड शेप के कुशन्स ख़रीदें। इन्हें सोफे, बेड, सिंगल चेयर पर रखकर आप मिनटों में अपने घर की शोभा बढ़ा सकती हैं।

ट्री शेप कुशन

अगर आप क्रिएटिव हैं, तो ट्री शेप के कुशन आपको बहुत पसंद आएंगे और घर आए मेहमान अपाकी तारीफ़ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस तरह के कुशन ट्री के आकार के होते हैं।-अगर आप क्रिएटिव हैं, तो ट्री शेप के कुशन आपको बहुत पसंद आएंगे और घर आए मेहमान अपाकी तारीफ़ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस तरह के कुशन ट्री के आकार के होते हैं।