घर में लकड़ी से बनी चीजों की देखभाल करे इन तरीको से

आजकल सभी घरो में लकड़ी से बनी चीजों का इस्तेमाल लिया जाता है। ऐसे में लकड़ी से निर्मित चीजों की देखभाल करना बहुत आवश्यक हो जाता है। लकड़ी से बनी चीज़े जैसे फर्नीचर, रेक्स, टेबल, स्टूल, कुर्सी आदि। सजावट के लिए भी लकड़ी को काम में लिया जाता है। यहाँ तक की रसोई में काम आने वाले बर्तनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। तो आइये जानते है इनको साफ़ करने के तरीके के बारे में...

* लकड़ी से बनी शेल्फ पर स्टीगर के निशान हटाने के लिए उस सतह पर पहले टेलकम पाउडर को लगाये और फिर दूध से रगड़े, जिससे चमक भी बनी रहेगी और स्टीगर भी हट जायेगा।

* सनमाइका की मेज को साफ़ करने से हल्के गीले कपड़े में थोडा सा टूथ पेस्ट डालकर मेज पर रगड़े। ऐसा करने से एज पर पड़े धब्बे दूर होंगे।

* उबली हुई चाय पत्ती से मेज, शेल्फ को हल्के हाथ से साफ़ करे। ऐसा करने से चमक बनी रहेगी। साथ ही कोई निशान भी होंगे तो मिट जायेंगे।


* एक साफ़ कपड़े पर थोडा सिरका डाल ले, अब इसे फर्नीचर पर रगड़े। ऐसा करने से फर्नीचर के दाग दूर होंगे।

* यदि फर्नीचर पर किसी तरह की कोई खरोच के निशान पड़ गये है तो अखरोट का इस्तेमाल कीजिये। इसके लिए इसको पीसकर खरोच वाली जगह पर लगाये, निशान हट जायेंगे।