ये घरेलू टिप्स बनाए रखेंगे आपके सोने के गहनों की चमक, शादी-समारोह में बनेंगे आपका आकर्षण

शादी-समारोह का सीजन चल रहा हैं और इन दिनों में सभी महिलाओं की चाहत होती हैं कि अपने रूप को आकर्षक बनाया जाए। इसके लिए महिलाऐं कई तरीकों को आजमाती हैं। लेकिन इनमें से सबसे बेहतरीन तरीका होता हैं अपने सोने के गहनों की चमक से अपना आकर्षण बढ़ाना। हांलाकि लम्बे समय तक गहनों के काम ना आने की वजह से उनकी चमक खोने लगती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कि गहनों की सफाई कर उन्हें चमकाया जाए और अपना रूप संवारा जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से सोने के गहनों की खोई चमक को वापस पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

- एक कटोरे में गुनगुना पानी लें इसमें डिशवॉशिंग पाउडर मिलाएं। अब इसमें सोने के गहने थोड़ी देर के लिए डाल दें। इसके बाद एक टूथब्रश से गन्दगी को रगड़ कर साफ़ करें और साफ़ पानी से धोएं। सोने के गहने साफ़ करने का यह सबसे सस्ता और पुराना तरीका है ।

- चांदी के आभूषण को फिर से नया बनाने के लिए सफेद टूथपेस्ट लें। अब इस पेस्ट से चांदी के आभूषणों को रगड़ कर हलका ब्रश करें, इससे चांदी की चमक लौट आएगी। फिर इसे पानी से धो कर साफ कर लें, फिर सूखे कपड़े से इसे अच्छे से सूखा लें।गुनगुने पानी में अमोनिया का पाउडर मिलाएं। इसमें दो मिनट से भी कम समय के लिए अपने गहने भिगो दें।

- इसके बाद गहनों को ब्रश से अच्छे से साफ़ करें। ध्यान रहें जो भी गहने आप अमोनिया पाउडर से साफ़ कर रहें हैं उसमें कोई मोती या रत्न न जड़ा हो क्योंकि इससे वह रत्न ख़राब हो जायेगा।

- गर्म पानी लें इसमें थोड़ा नमक मिलाएं। अब इस घोल में थोड़ी देर तक चांदी के गहनें भिगो कर रख दें। इसके बाद ब्रश से गहनों को अच्छे से रगड़ कर साफ़ करें और सूखे कपड़े से साफ़ करके रखें।