फ्लोरिंग देगी घर को स्टाइलिश लुक, ध्यान रखें ये जरूरी बातें

हर कोई चाहता है कि अपने घर को आकर्षक बनाया जाए और इसे सुन्दर दिखाया जाए। इसके लिए व्यक्ति कई तरीके आजमाता हैं और इन्हीं में से एक होता है घर का इंटीरियर जिसका आकर्षण आपके घर की चमक को बढ़ाने का काम करता हैं। इस इंटीरियर में आपकी फ्लोरिंग भी शामिल होती हैं जो घर में प्रवेश के साथ ही इसे सुन्दर दिखाने का काम करती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए फ्लोरिंग से जुड़े टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको अपने घर का आकर्षण बढ़ाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते है फ्लोरिंग के इन टिप्स के बारे में।

- लिविंग एरिया वह स्थान है जहां आप अपने मेहमानों का स्वागत करती हैं, दोस्तों से मिलती हैं, उन से बातें करती हैं। इस स्थान को खास बनाना जरूरी है। यहां आप कारपेट टाइल्स लगवा सकती हैं।

- अगर आप का घर छोटा है, तो आप एक ही तरह की टाइल्स लगवा सकती हैं, जो घर को अच्छा लुक देती हैं। अगर घर बड़ा है तो अलग अलग डिजाइनों की टाइल्स लगवाएं। लिविंग एरिया में पैटर्न और बौर्डर वाली टाइल्स का भी ट्रैंड इन है।

- बैडरूम में बहुत से लोग डार्क कलर की फ्लोरिंग करा लेते हैं। ऐसा करने से बचें। बैडरूम की टाइल्स फ्लोरिंग के लिए हलके और पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल करें।

- किचन छोटी हो तो दीवारों पर हलके रंग की टाइल्स लगवाना ही सही रहता है। बड़ी किचन में सौफ्ट कलर का इस्तेमाल करना चाहिए। इन दिनों किचन में स्टील लुक वाली टाइल्स ट्रैंड में हैं।

- बाथरूम घर में सब से ज्यादा इस्तेमाल होने वाली जगहों में से एक है। इसे सुंदर व आरामदेह बनाना बहुत जरूरी है। बाथरूम में हमेशा सौफ्ट फील वाली टाइल्स लगवाएं। ये टाइल्स नंगे पैरों को रिलैक्स फील कराती हैं। बाथरूम के लिए कई तरह की टाइल्स आती हैं। आप बौर्डर वाली, क्रिसक्रौस पैटर्न वाली टाइल्स लगवा सकती हैं।

- टाइल्स कई सालों तक चलती हैं। इन्हें साफ करना भी आसान होता है। कई महिलाएं टाइल्स को साफ करने के लिए हार्ड कैमिकल का प्रयोग करती हैं। ऐसा न करें। टाइल्स को साफ करने के लिए टौयलेट क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। सर्फ के पानी से भी टाइल्स को साफ किया जा सकता।