घर में मच्छरों के आतंक से हो चुके हैं परेशान, लगाएं ये पौधे

मौसम में बदलाव देखा जा रहा हैं और इसकी वजह से घरों में मच्छरों का आतंक भी बढ़ता जाता हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तकनिकी की मदद ली जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बगीचे में लगे पौधे भी इस समस्या का निवारण कर सकते हैं। जी हां, हमारे इकोसिस्टम में ऐसे कई पौधे हैं जो कार्निवोरस प्लांट्स हैं एवं कीड़े मकोड़े और मच्छरों को भगाने में मदद करते है। तो आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में।

विनस फ्लाइट्रैप

इन पौधों को सबसे कम देख रेख की जरूरत होती है। पानी से भरे एक ट्रे में भी इन पौधों को उगाया जा सकता है। जब भी कोई कीड़ा इन पौधों की तरफ आकर्षित होते हैं विनस फ्लाइट्रैप इन्हें अपने पत्तों की चपेत में ले लेता है। इन पौधों में रोज पानी डालने की जरूरत होती है।

सारसेनिया

सारसेनिया मुख्यतः तटवर्ती क्षेत्रों में पाया जाता है। ये कीट पतंगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और इन्हें अपनी अपने सतह से चिपका लेते हैं। चिपक जाने के बाद ये कीट इन पौधों से निकल नहीं पाते।

कैटनिप

कैटनिप के पौधों से घर में मच्छर नहीं आएंगे। कई कीड़े मारने वाली दवाईयों में कैटनिप का इस्तेमाल किया जाता है।

पिचर प्लांट

पिचर प्लांट मुख्यतः दलदली या नमी वाली जगहों में उगते हैं। ये घड़े के आकार के होते हैं। पिचर प्लांट अपनी रंगीन ढक्कनों से कीड़े मकोड़ों को आकर्षित करते हैं। इस प्रकार कीट घट की चिकनी सतह से फिसलते हुए अंदर की ओर चले जाते हैं और द्रव में चले जाते हैं।

बटरवर्ट

बटरवर्ट आपके घर में नमी बनाए रखता है। इस पौधे को हलकी धूप और छांव में रखा जाता है। इन पौधों के पत्तों से म्यूकस निकलता है जो छोटे कीड़े मकोड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है और उन्हें मार गिराता है।