भूलकर भी ना लगाएं घर में ये तस्वीरें, आती है नकारात्मक ऊर्जा

आप अपने घर को सजाने के लिए तरह तरह की चीजें लगाते हैं। कई प्रकार की पेंटिंग और तस्वीरें भी आप अपने घर में लगाते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोग ऐसी गलती कर जाते हैं। जिसके बाद उनको हानि उठानी पड़ जाती है। असल में कई ऐसी तस्वीरें है जिनको घर में लगाना अशुभ माना जाता है। क्यूंकि तस्वीरों का भी प्रभाव होता है जो परिवार के सदस्यों के कार्यों पर और मानसिकता पर असर डालता है। आइये अब आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ तस्वीरों के बारे में।

डगमगाती हुई या डूबती हुई नाव की तस्वीर

-कई लोग घर में डूबती या लहरों में डगमगाती हुई नाव का फोटो लगाते हैं जो कि नहीं लगानी चाहिए। घर में हर रोज इस फोटो को देखने पर हमारी सोच पर भी गहरा असर होता है। मान्यता है कि ये फोटो भाग्य संबंधी बाधाएं उत्पन्न करती है। घर परिवार में तनाव बढ़ता है।

महाभारत युद्ध की तस्वी

-माना जाता है की घर में किसी भी प्रकार की लड़ाई या युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। महाभारत का युद्ध तो अब तक का सबसे बड़ा युद्ध माना जाता है। ऐसे में यदि आप महाभारत युद्ध की तस्वीर अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर में पारिवारिक झगड़े, लड़ाई तथा मनमुटाव जैसी घटनाएं होने लगती हैं।

हिंसक तस्वीर

घर में कभी हिंसक तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा किसी हिंसक पशु की तस्वीर भी घर में नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने पर घर के लड़ाई झगड़ों तथा पारिवारिक कलह में बृद्धि आ जाती है।

बहते पानी की तस्वीर

घर में कभी बहते पानी की तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर्व आपके घर का पैसा भी फिजूल के कार्यों में खर्च हो जाता है तथा आपके पैसा नहीं रुकता है।

दरगाह या कब्रगाह की तस्वीर

घर में कभी ताजमहल या अन्य किसी ऐसे स्थान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। जो कोई दरगाह या कब्रगाह हो। ऐसी तस्वीरें लगाने से आपके घर की नकारात्मकता बढ़ जाती हैं। इस बात का भी आप ध्यान रखे की घर में पुरानी तस्वीरों को लगाना भी गलत होता है।