
घर में लगा आईना बहुत काम आता हैं जिसमे सभी अपना चेहरा निहारते है। शायद ही ऐसा कोई होगा जो दिनभर में एक बार भी शीशे में चेहरा नहीं देखता होगा। चेहरा की सुंदरता को निहारते हुए कई बार शीशे में लगे दाग परेशानी का कारण बनते हैं जो ना होते हुए भी चहरे पर दाग दिखाते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि शीशे में लगे दाग हटाए जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से शीशे की सफाई करते हुए उसे बिल्कुल नए जैसा दिखाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
टेलकम पाउडरये बात सुनने में अजीब सी लग सकती है लेकिन टेलकम पाउडर शीशे की सफाई के लिए बेहद काम आता है। शीशे को पानी से पोछने के बजाय उस पर पहले टेलकम पाउडर को छि़ड़क दें और उसके बाद एक सूखे कपड़े से पोछ दें। इससे शीशे पर लगे दाग साफ हो जाते हैं और दाग नहीं पड़ते हैं।
कागजशीशे की कागज से सफाई करना एक बेहद पारंपरिक और कारगर तरीका है। दरअसल कपड़े से शीशे में जमी नमी को पोछना मुश्किल होता है। जबकि कागज से शीशा अच्छी तरह से साफ हो जाता है क्योंकि कागज शीशे पर जमी सारी नमी को अपने भीतर सोख लेता है। इससे शीशा साफ और चमकदार हो जाता है।
नींबू रसनींबू का रस सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि नींबू घर के कई कामों में मददगार साबित होता है। शीशे की सफाई के लिए भी नींबू का रस कारगर होता है। नींबू के रस में थोड़ा सा पानी मिलाकर इससे शीशा साफ करें। इसकी मदद से शीशे पर लगे गहरे दाग भी आसानी से साफ हो जाएंगे।
एल्कोहलअगर आपके घर के शीशे पर काफी पुराने दाग लगे हैं तो उसे साफ करने के लिए एल्कोहल का इस्तेमाल एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। दागों पर पहले एल्कोहल को छिड़क दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद एक सूखे कपड़े से दर्पण को अच्छी तरह से पोछ दें। पुराने दाग भी आसानी से साफ हो जाएंगे।
व्हाइट वेनेगरशीशे पर लगे धब्बों को साफ करने के लिए व्हाइट वेनेगर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गुनगुने पानी में पहले एक चम्मच व्हाइट विनेगर डाल दें। उसके बाद इस घोल से शीशे की सफाई करें। आखिर में कागज की मदद से शीशे को अच्छी तरह से पोछ लें। शीशे के सारे दाग छू मंतर हो जाएंगे।