इन आसान तरीकों की मदद से फलों को रखें लंबे समय तक ताजा

इस कोरोना काल में सभी अपनी सेहत का ख्याल अच्छे से रख रहे हैं ताकि इम्युनिटी को बढ़ाया जा सकें। इसके लिए सभी अपने आहार में फलों को शामिल करते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि लोग फलों को काटकर रख लेते हैं और कई देर बाद खाते हैं। इससे फलों का ताजापन समाप्त हो जाता हैं और वे खराब होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप फलों को लंबे समय तक सहेज कर रखना चाहते हैं तो हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद ली जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

नींबू का रस

नींबू के रस में मौजूद पोषक तत्व कटे फलों पर डालकर उसे करीब 5-6 घंटे तक फ्रेश रख सकते हैं। साथ ही फलों का स्वाद भी दोगुना हो जाएगा। उदाहरण के तौर पर एक मीडियम आकार के बाउल में कटे फलों में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर फ्रिज में स्टोर कर लें।

प्लास्टिक व एल्यूमिनियम फॉयल

फलों को काटने के बाद उसे एक बाउल में डालें। फिर उसके ऊपर प्लास्टिक व एल्यूमिनियम फॉयल लगाकर इसमें छोटे- छोटे छेद कर फ्रिज में स्टोर करे। इससे फल 3-4 घंटे फ्रेश रहने के साथ इसका स्वाद और खुशबू भी बरकरार रहेगी।

सिट्रस एसिड पाउडर

यह नमक की तरह दिखने वाला होता है। इसे कटे हुए फलों पर डालकर खाने से फ्रूट सेलैड स्वाद होने के साथ करीब 10-12 घंटे तक फ्रेश रहता है। उदाहरण के लिए एक बाउल में कटे फलों के ऊपर चुटकीभर सिट्रस एसिड डालें। फिर इसे मिक्स कर फ्रिज में रख दें।

ठंडा पानी

कटे फलों को कुछ घंटे फ्रेश रखने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है। इससे फलों को खराब होने की जगह लंबे समय तक फ्रेश रहने में मदद मिलती है। इसके लिए एक बाउल में फलों को काट कर उसपर बर्फ वाला ठंडा पानी डालकर फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से फल करीब 3-4 घंटे फ्रेश रहने से खाने लायक रहते है।