किचन से आने वाली बदबू को दूर करने के कुछ Easy Tips

रसोई की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर किचन ही साफ नहीं होगी तो घर के सदस्यों की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। खाना बनाने के बाद रसोई में कुछ चीजों की महक रह जाती है,जिससे कुछ देर बाद बदबू आनी शुरू हो जाती है। इस बदबू से जी भी मचलाने लगता है। अगर आप ऐसी बदबू से परेशान हो गए हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिन्हें अपना कर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। आज हम आपको किचन से आने वाली बदबू को दूर करने के टिप्स बताएगें।

* संतरे के छिलके का पानी : एक कटोरे में एक कप पानी लें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें। इस पानी में संतरे के छिलके मिला दें1 इसे दो मिनट के लिए उबलने दें और इसमें दालचीनी मिला दें। आप चाहें तो इलायची भी मिला सकती हैं। इस पानी से किचन की बदबू दूर भाग जाएगी।

* शूगर सोप : रसोई में सी फूड बनाने के बाद इसकी बदबू हाथों और किचन से जल्दी नहीं जाती। सी फूड बनाने के बाद किचन में शूगर सोप रख दें और हाथ भी इसी से धोएं।

* टोस्ट से भगाएं बदबू : आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सही बात है कि टोस्ट की महक से किचन की बदबू दूर भाग जाती है। इसके लिए आपको एक टोस्ट को निकालकर किचन में यूं ही खुला छोड़ देना है।

* बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा को बदबू भगाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको खाना बनाने वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़क देना चाहिए, ताकि बदबू न भरें। इससे जलने की दुर्गंध भी नहीं आती है।

* सिरका : सिरका घर में हर तरह की बदबू को दूर करता है। रोजाना पानी में थोडा सा सिरका मिलाकर इससे पोछा लगाने से बदबू दूर भाग जाती है।

* नींबू पानी : फ्रिज की बदबू को दूर करने के लिए नींबू पानी से भरा कटोरा रख दें। इसे किचन में रखने से भी बदबू भाग जाती है।