Holi 2018 : होली पर इस तरह बनाए रखे अपने घर की सुन्दरता

होली का त्योंहार एक ऐसा त्योंहार जो हमें रंगों कि तरह साथ मिलकर रहने की सीख देता हैं। दिवाली की तरह होली पर भी घरों की सफाई की जाती हैं और सजाया जाता हैं। क्योंकि इसी के साथ हिन्दू नव वर्ष का आगमन होता हैं। आपके घर कि सजावट को अच्छे से रूप में ढालने के लिए आज हम आपको बताने जा रहगे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आपके घर कि सुन्दरता में चार चाँद लग जायेंगे। तो आइये जनते हैं होली पर किस तरह सजाये अपने घर को।

* फूलों से सजावट
: घर को ज्यादा फूलों से सजाने की बजाएं आप एक या दो लड़ियों को घर के दरवाजे पर लगा दें। इससे आपके घर को सिंपल के साथ-साथ फेस्टिवल डेकोरेशन भी मिल जाएगी।

* पॉटपौर्री : अपने घर में पॉटपोर्री के छोटे छोटे कटोरे रखें और इनकी सुगंध आपको मूड को निश्चित ही अच्छा बना देगी ताकि आप त्योहार का पूरा आनंद उठा सकें। आप इन्हें बाज़ार से खरीद सकते हैं या आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। यह आपकी इच्छा पर निर्भर है।

* रंगोली : घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से घर तो सुंदर लगता ही है, आने वाले मेहमान भी इसे देखकर बेहद खुश हो जाएंगे। वैसे तो आप पारंपरिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल कर अपने हाथों से रंगोली बना सकती हैं। लेकिन अगर आप ये नहीं कर सकतीं तो बाजार में एक से बढ़कर एक रेडीमेड रंगोली भी मौजूद है जिनका आप इस्तेमाल कर सकती हैं। एंट्रेंस के साथ ही लिविंग रूम के सेंटर में भी रंगोली बनाकर घर की शोभा बढ़ायी जा सकती है।

* घर पर बनायें सुंदर बंधनवार
: त्योंहार पर बंदनवार व रंगोली बनाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। आज बाजार में बहुत प्रकार के बंदनवार उपलब्ध हैं, लेकिन आप चाहें तो अपने घर पर ही बंदनवार बना सकते हैं, जो बजट में कम होने के साथ आर्कषक भी लगेगी और आप अवश्य ही तारीफ की पात्र भी होंगी।

* ताजे फूलों से घर में आएंगी खुशियां : घर को त्योहारी लुक देने में ताजे फूल भी आपका साथ दे सकते हैं। गेंदा, बेला और गुलाब जैसे फूलों का इस्तेमाल घर की सजावट में भरपूर मात्रा में करें। केले के पत्तों का इस्तेमाल आप अपनी डाइनिंग टेबल को सजाने या मूर्ति के नीचे रखने के लिए कर सकती हैं। फूलों की माला का इस्तेमाल दरवाजे और खिड़कियों को सजाने के लिए कर सकती हैं। सिल्क फैब्रिक के साथ फूलों की माला का इस्तेमाल भी आप घर की सजावट में आसानी से कर सकती हैं।