इन होउसहोल्ड टिप्स की मदद से अपनी चीजों को रखे हमेशा नया

लड़कियों को घर का सामान खरीदने का बहुत शौंक होता है। इसके अलावा लेटेस्ट पर्स,फुटवियर और कपड़ों की भी उनके पास ढेर सारी वैरायटी होती है लेकिन कुछ समय बाद इनकी चमक कम होनी शुरू हो जाती है। जिससे ये महंगी चीजें भी खराब लगने लगती हैं। कुछ स्मॉर्ट हैक्स की मदद से आप घर के इस सामान को नए जैसा रख सकते हैं। आइए जानें कुछ स्मॉर्ट टिप्स जो आपके बहुत काम आएंगे।

*कई बार लैदर के मंहगे पर्स पर स्याही के दाग लग जाते हैं। इससे पर्स बेकार हो जाता है। इन्हें आसानी से छुड़ाने के लिए कॉटन पर विनेगर लगाकर रगडें। इंक के दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।

*जूतों की बदबू आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर देता है। इसके लिए सेनेटरी नेपकीन को 2 घंटे जूतों में डाल कर रख दें। इससे बदबू चली जाएगी।

*गर्म कपड़ों पर अक्सर रोएं आ जाते हैं। जिससे ये कपडें भद्दे लगने लगते हैं।रेजर की मदद से उसे साफ करें।

*कई बार नई शर्ट के बटन भी ढीले हो जाते हैं। बटन के ऊपर नेलपॉलिश लगाएं। इससे बटन टाइट हो जाएगा।

*सर्दियो में लॉन्ग शूज पहने तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन इनको सही तरीके से रखना बहुत जरूरी है, इनका आकार सही बनाए रखने के लिए रोल्ड-अप मैगाजीन का इस्तेमाल करें।

*कपड़ों की सिलवटे हटाने के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। इसके बाद प्रैसिंग करें। सिलवटे आसानी से निकल जाएंगी।

*सफेद जूतों को एक या दो बार पहनने के बाद ये पुराने हो जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए पैट्रोलियम जैली का इस्तेमाल करें। इससे निशान दूर हो जाएंगे।