घर में मौजूद कीड़ें-मकौड़ों फैलाते है बीमारियाँ, इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाए इनसे छुटकारा

मौसम के बदलाव के साथ ही घर में कई तरह के कीड़ें-मकौड़ों और जानवर पनपने लगते हैं, जो घर में गंदगी और बीमारियाँ फैलाने का काम करते हैं। ऐसे में जरूरत होती हैं इनसे छुटकारा पाने की और घर को साफ़ रखने की। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से कई तरह की दवाइयाँ लेकर आते हैं, लेकिन उनकी वजह से परेशानी और बढ़ जाती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बड़ी आसानी से इन कीड़ें-मकौड़ों और जानवरों से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इन नुस्खों के बारे में।

* मक्खियां भगाने के लिए

थोड़ी सी लौंग लेकर उन्हें सेब में चुभोकर ऐसी जगह पर रखें, जहां मक्खियां अधिक बैठती ह। इससे मक्खियां हमेशा के लिए दूर रहेगी। तुलसी का पौधा लगाने से भी घर में मक्खियां नजर नहीं आती। इसलिए अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। कमरे में कपूर जलाएं और उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। इससे मक्खियां भाग जाएगी।

* छिपकली भगाने के लिए

अगर घर में छिपकलियां नजर आए तो घर को हर दरवाजे और दीवारों पर लहसुन की कलियां टांग दें। इससे छिपकली भाग जाएगी। किचन में या खिड़की पर अंडे के छिलके रख दें। अंडे के छिलकों से भी छिपकली घर में नजर नहीं आएगी। पानी में काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिक इसे स्प्रे बोतल में डालकर घर के कोने-कोने में छिड़कें।

* चीटियां भगाने के लिए

व्हाइट विनेगर को एक पानी वाली बाल्टी में मिलाएं। फिर उस पानी से घर में पोंछा लगाएं। इससे चीटियां दूर भाग जाएगी। वहीं पोंछा लगाने वाले पानी में पेपरमिंट की कुछ बूंदे मिलाकर लगाएं, तो भी घर में चीटियां दिखाई नहीं देगी। तेजपत्ते को भी घर के कोने-कोने में रखने से भी चीटियां दूर रहेगी।

* चूहों भगाने के लिए

अगर घर में चूहें दिखाई दे तो रूई पर पेपरमिंट ऑयल लगाकर उसे चूहों के गड्ढों के पास रख दें। पुदीने की पत्तियां पीसकर उस जगह पर ऱखें, जहां चूहें अधिक दिखाई देते है। इसके अलावा प्याज की सुगंध से भी चूहें दूर भागते है। प्याज की स्लाइस काटकर चूहों के गड्ढों के पास रख दें।

* कॉकरोच भगाने के लिए

कॉकरोच अक्सर घरों में दिखाई देते है, ऐेसे में पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पोछा लगाएं। इससे कॉकरोच भाग जाएंगे। अलमारी और खिड़कियों में बोरेक्स पाउडर छिड़कने से भी कॉकरोच से छुटकारा मिलेगा। लौंग से भी कॉकरोच दूर भाग जाते है। इसके लिए घर के कोने में लौंग रख दें।