घर में फैला हुआ है चूहों का आतंक, इन 5 आसान उपायों से पाएं निजात

अक्सर देखा गया हैं कि घर में चूहों के रूप में अनचाहे मेहमान आ जाते हैं, जिसकी वजह से घर में गंदगी और बीमारियाँ फैलती हैं। इनसे बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं जिससे इंफेक्शन का ख़तरा टाला जा सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घरों में उपस्थित कुछ चीजों की मदद से आसानी से चूहों के आतंक को समाप्त किया जा सकता हैं। आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से चूहों से निजात पाया जा सकता हैं।

* पुदीने का करें यूज

आपको बता दें की चूहे पुदीने की खुशबू को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जिस स्थान से चूहा घुसा है। उस स्थान पर रुई पर पुदीने का तेल लगाकर रख दें। ऐसा करने से उस स्थान से चूहा फिर नहीं आ पायेगा। इसके अलावा आप चूहों को भगाने के लिए अपने घर में पुदीना लगा भी सकते हैं।

* बिल्ली पालें

यदि आप चाहते हैं की आपका घर चूहों से पूरी तरह सुरक्षित बना रहे तो आप बिल्ली को पाल सकते हैं। बिल्ली चूहों की बहुत बड़ी दुश्मन होती है। बिल्ली पालने के बाद आपके घर से चूहों की समस्या स्थाई रूप से ख़त्म हो जाती है।

* फिटकरी पाऊडर का प्रयोग करें

चूहें फिटकरी पाऊडर को देखते ही दूर भाग जाते हैं। अतः जिस स्थान पर चूहों ने अपने बिल बनाये हुए हैं। वहां पर आप फिटकरी पाऊडर को रख दें। ऐसा करने से चूहें वहां से हमेशा के लिए भाग जायेंगे।

* उल्लू का पंख

उल्लू के पंख को देखते ही चूहें भाग जाते हैं। असल में वे उससे बहुत ज्यादा डरते हैं। यदि आपको कहीं उल्लू का पंख मिल जाए तो आप उसे चूहों के बिल के पास में रख दें। इसके बाद चूहें उस स्थान से स्थाई रूप से भाग जाते हैं।

* काली मिर्च तथा प्याज का यूज करें

काली मिर्च को पानी में मिलाकर इस पानी का छिड़काव आप चूहों के बिल के पास कर दें। ऐसा करने से वे उस स्थान से भाग जाते हैं। इसके अलावा आप प्याज का भी यूज कर सकते हैं। असल में प्याज की तेज को गंध को चूहें बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। अतः आप प्याज के छोटे छोटे टुकड़े काट कर चूहों के बिल के पास डाल दें। इस उपाय से भी चूहें उस स्थान को छोड़कर भाग जाते हैं। मानसून के मौसम में बारिश के कारण अक्सर बाहर के चूहे आपके घर के अंदर आ जाते हैं।