सर्दी में स्वर्ग जैसी लगती हैं हिमाचल की ये 5 जगहें, बनाए घूमने का प्लान

हिमाचल में आप साल के 12 महीने घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। हिमाचल में धार्मिक पर्यटन के अलावा साहसिक पर्यटन, इको टूरिज्म, आध्यात्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, बागवानी पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन के जरिए प्रकृति को निहारने का मौका मिलता है। हिमाचल में ऐसी कई टूरिस्ट डेस्टीनेशन हैं जहां ना सिर्फ देश के बल्कि विदेशी पर्यटकों की आमद अधिक होती है।छोटे से प्रदेश में मिनी स्विट्डरलैंड, छोटी काशी, मिनी ल्हासा जैसे कई शहर हैं। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हम आपको हिमाचल के ऐसे ही अन्य पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जो सर्दियों में स्वर्ग जैसी लगती हैं।

कुफरी

शिमला से 17 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक ऐसी जगह है जो यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। प्रकृति प्रेमियों और साहसिक खेलों के शौकीन लोगों का यह पसंदीदा स्थल है। यहां साल के 12 महीनों और हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ नजर आती है।

कुल्लू-मनाली

शिमला के बाद अगर हिमाचल का कोई पर्यटन स्थल पर्यटकों की पसंद माना जाता है तो वो है मनाली। कुल्लू मनाली में आप साल के सभी महीने घूम सकते हैं। सर्दियों में पर्यटक जहां बर्फबारी का आनंद लेने आते हैं तो गर्मियों में यहां की ठंडी वादियों में घूमने का आनंद उठाते हैं।

धौलाधार के आंचल में बसा धर्मशाला

धर्मशाला ना एक खूबसूरत शहर है, बल्कि ये आध्यातमिक पर्यटन के लिए भी जाना जाता है। जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैक्लोडगंज (मिनी ल्हासा ) की पहचान तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के कारण अधिक है। वहीं, मैक्लोडगंज में स्थित भागसूनाग मंदिर और भागसूनाग वॉटरफॉल भी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक हैं।

चंबा

चंबा रावी नदी के तट पर बसा बेहद ही खूबसूरत शहर है। ये शहर उत्तरी भारत के प्राचिन शहरों में से एक है। आधुनिकता के इस दौर में भी चंबा में लोग अपनी संस्कृति और पंरपराओं को साथ लेकर चल रहे हैं। चंबा ग्रामीण पर्यटन और सांस्कृतिक पर्यटन के लिए पर्यटकों की पसंदीदा जगह है।

डलहौजी-खज्जियार

मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर खज्जियार चंबा से 22 किलोमीटर दूर है। यहां आप हर ऋतू में घूमने आ सकते हैं। चीड़, देवदार के पेड़ों से घिरी खज्जियार झील इस स्थान को और मनोरम बनाती है। यहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग का मजा भी ले सकते हैं।